नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान सीजफायर के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी श्रीनगर एयरबेस पहुंचे. यहां उन्होंने सेना के जवानों से मुलाकात की. इसके साथ ही ऑपरेशन सिंदूर के दौरान के हालातों के बारे में जानकारी ली थी. इसके बाद, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को गुजरात के भुज एयरबेस पहुंचे, जहां उन्होंने जवानों को संबोधित किया. उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि अभी तो सिर्फ ट्रेलर दिखाया है, सीजफायर तोड़ा तो देखना.
सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सीतागांव में औचक दौरा, पेड़ की छांव में लगाई जनचौपाल
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को मिलने वाले IMF की फंडिंग पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि आईएमएफ का धन आतंकवादियों तक पहुंचेगा. क्या IMF आतंकवाद को इन -डायरेक्ट फंडिंग करना चाहता है? पाकिस्तान को फंडिंग देने पर आईएमएफ पुनर्विचार करे.
छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम् की मुख्य परीक्षा 2025 के परिणाम आज होंगे घोषित
क्या बोले रक्षा मंत्री?
राजनाथ सिंह ने कहा, मैं आज आपके बीच में आपका अभिनंदन करने के लिए आया हूं. ऑपरेशन सिंदूर में सचमुच में आप लोगों ने करिश्माई काम किया है और भारत का मस्तक आपने सारी दुनिया में ऊंचा किया है… ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जो हमारे सैनिक अथवा हमारे नागरिक शहीद हुए हैं, मैं सबको नमन करता हूं और जो हमारे बहादुर जवान घायल हुए हैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की मैं ईश्वर से कामना करता हूं.
भारत-पाकिस्तान युद्धविराम..अमेरिका की मध्यस्थता…पूर्व मंत्री भगत ने जाहिर की नाराजगी
उन्होंने कहा, ‘यह कोई छोटी बात नहीं है कि हमारी एयरफोर्स की पहुंच पाकिस्तान के हर कोने तक है और यह बात पूरी तरह से साबित हो चुकी है… आज स्थिति यह है कि भारत के फाइटर प्लेन बिना सरहद पार किए ही, यहीं से उनके हर कोने तक सीधा प्रहार करने में पूरी तरह से सक्षम है. पूरी दुनिया ने देख लिया है कि कैसे आपने पाकिस्तान की धरती पर मौजूद 9 ठिकानों को ध्वस्त कर दिया है. बाद में की गई कार्रवाई में उनके अनेक एयरबेस भी तबाह कर दिए… आपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत का संदेश पूरी दुनिया तक इस बार पहुंचा दिया है.’




