CG Sushasan Tihar 2025: छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तीसरे चरण के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अचानक मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के मानपुर विकासखंड अंतर्गत सीतागांव पहुंचे। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर महाराष्ट्र सीमा से सटे इस गांव में उतरा, जहां अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने उन्हें गुलाब फूल भेंटकर स्वागत किया।
Read Also- स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से दिल्ली जाने वाली उड़ानों में शुरू हुआ इन-फ्लाइट मनोरंजन सुविधा
CG Sushasan Tihar 2025: सीएम साय यहां पेड़ की छांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद करेंगे और शासकीय योजनाओं की जमीनी हकीकत का फीडबैक लेंगे। इस दौरान उनके साथ उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री समाधान शिविर में भी भाग ले रहे हैं, जहां वे ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर मौके पर ही समाधान के निर्देश देंगे।
Read Also- तीन पंचायत सचिव निलंबित : पीएम आवास में लापरवाही मामले में हुई कार्रवाई
CG Sushasan Tihar 2025: गौरतलब है कि 5 मई से शुरू हुए ‘सुशासन तिहार’ के तीसरे चरण के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 31 मई तक राज्य के विभिन्न जिलों और गांवों का आकस्मिक दौरा करेंगे। इस विशेष अभियान की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि सीएम के दौरे पूरी तरह गोपनीय रखे गए हैं। न तो प्रशासन और न ही आम जनता को यह जानकारी होगी कि वे किस दिन, कहां पहुंचेंगे।




