नई दिल्ली। कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के बाद से यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया बड़ी मुश्किलों में फंसे हुए हैं. रणवीर के जोक की वीडियो सोशल मीडिया पर पर वायरल हुई थी, जिसके बाद उनकी आलोचना और ट्रोलिंग शुरू हो गई. इस बीच रणवीर के गायब होने की बात भी सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई. ऐसे में अब यूट्यूबर ने खुद सामने आकर कहा है कि वो भाग नहीं रहे.
Public Holiday: 17 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर और स्कूल व कॉलेज
रणवीर इलाहाबादिया ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की है. इसमें उन्होंने लिखा, ‘मेरी टीम और मैं पुलिस और अन्य अधिकारियों के साथ जांच में सहयोग कर रहे हैं. मैं प्रोसेस को फॉलो करूंगा और अभी एजेंसी के लिए उपलब्ध रहूंगा. पेरेंट्स को लेकर मेरी बात इनसेंसीटिव और नामुनासिब थी. ये मेरी नैतिक जिम्मेदारी है कि मैं बेहतर बनूं और मुझे सही में खेद है.’
अवैध शराब बेचने वालों की अब खैर नहीं! सीधे मंत्री जी तक पहुंचेगी शिकायत, Whatsapp नंबर जारी
मुंबई पुलिस जांच में जुटी
रणवीर इलाहाबादिया पर दर्ज हुए केस में मुंबई पुलिस जांच कर रही है. रणवीर के साथ-साथ कॉमेडियन समय रैना, यूट्यूबर आशीष चंचलानी और इंफ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा समेत ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ की टीम पर भी केस हुआ है. सभी को एक-एक कर मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में बुलाकर पूछताछ की जा रही है. 14 फरवरी, शुक्रवार को मुंबई पुलिस के अधिकारियों ने बताया था कि अभी तक रणवीर इलाहबादिया ने अपनी स्टेटमेंट रिकॉर्ड नहीं करवाई है. उनसे कॉन्टैक्ट भी नहीं हो पा रहा है. यूट्यूबर के मुंबई स्थित घर पर ताला लटका हुआ है. यूट्यूबर का फोन स्विच ऑफ आ रहा है. यहां तक कि उनके वकील से भी बात नहीं हो पा रही है.




