रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शिक्षक संघों के विरोध को दरकिनार करते हुए युक्तियुक्तकरण को बच्चों के हित में बताया। उन्होंने कहा कि राज्य में शिक्षकों और छात्रों के अनुपात में असंतुलन है—कई स्कूलों में शिक्षक अधिक हैं तो कई में बेहद कम। इस असंतुलन को दूर करने के लिए युक्तियुक्तकरण आवश्यक है, जिससे शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार आएगा।
स्वामी आत्मानंद स्कूल में शिक्षकों की बंपर भर्ती, बिना B.Ed वाले भी कर सकेंगे आवेदन
रायपुर से सारंगढ़ रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री साय ने बताया कि वे सारंगढ़ और रायगढ़ जिलों के दौरे पर रहेंगे, जहां समाधान शिविरों में शामिल होकर जनता से संवाद करेंगे। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के दौरान विधायक जनता के बीच सक्रिय हैं और समाधान शिविरों में भाग ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं स्वयं जनता से पूछता हूं कि विधायक आपके बीच आ रहे हैं या नहीं।” उन्होंने सुशासन तिहार की समीक्षा रायगढ़ में करने की भी जानकारी दी।
बारनवापारा अभ्यारण्य में शिकार की साजिश नाकाम, दो आरोपी गिरफ्तार




