रायपुर: छत्तीसगढ़ की जनता को भीषण गर्मी से फिलहाल राहत मिली है। प्रदेशभर में बारिश भले ही रुक-रुक कर हो रही हो, लेकिन बादलों की लगातार आवाजाही और ठंडी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। बुधवार को राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में दिनभर बादल छाए रहे और शाम तक तेज बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।
आंध्र-ओडिशा बॉर्डर पर बड़ी मुठभेड़, शीर्ष माओवादी नेता गजराला रवि समेत तीन नक्सली ढेर
मौसम विभाग के अनुसार, रायपुर में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में और गिरावट आने की उम्मीद है। वहीं, बिलासपुर, राजनांदगांव, बालोद, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा और कांकेर समेत कई जिलों में भी तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार हैं। बदलते मौसम के चलते शाम होते ही अधिकतर जिलों में मौसम करवट ले रहा है और बारिश हो रही है। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, विशेषकर खुले स्थानों और कमजोर ढांचों से दूर रहने के निर्देश दिए गए हैं।
चुनाव हारने के डेढ़ साल बाद पूर्व मंत्री को बालको की वादाखिलाफी और मनमानी याद आयी, जिला प्रशासन पर लगाया गंभीर आरोप




