Road Accident in kabirdham: कबीरधाम जिले में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, हेमदास नामक व्यक्ति अपने दो बेटों के साथ कृषि कार्य के बाद बाइक से घर लौट रहा था। इस दौरान, कवर्धा के नई मंडी के पास उसने एक कंटेनर को ओवरटेक किया और ठीक उसी समय सामने से आ रही बाइक से उसकी बाइक टकरा गई। इस दुर्घटना में हेमदास और उसके दोनों बेटे सड़क पर गिर पड़े।
Read Also- रायपुर विकास प्राधिकरण ने बकायादारों को दी बड़ी राहत, फ्लैट्स पर दी छूट, 30 प्रतिशत पर मिलेंगी दुकान
Road Accident in kabirdham: गिरते ही हेमदास पीछे से आ रहे कंटेनर के पहिए की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, उसके दोनों बेटे हादसे में बाल-बाल बच गए। उन्हें गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर मर्ग कायम किया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। इस घटना के बाद से इलाके में शोक का माहौल है।




