Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की पहल, राज्यपाल ने समिति गठन का दिया आश्वासन

    September 8, 2026

    PM सूर्य घर योजना से बदली तस्वीर, बिजली उपभोक्ता से ‘बिजली दाता’ बने आलम साय

    September 8, 2026

    मेहनत और बिहान का साथ, रानू बनीं ग्रामीण महिला सशक्तिकरण की मिसाल

    September 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की पहल, राज्यपाल ने समिति गठन का दिया आश्वासन
    • PM सूर्य घर योजना से बदली तस्वीर, बिजली उपभोक्ता से ‘बिजली दाता’ बने आलम साय
    • मेहनत और बिहान का साथ, रानू बनीं ग्रामीण महिला सशक्तिकरण की मिसाल
    • लूट की नीयत से रोका, विरोध किया तो चाकू से कर दिए कई वार; नाबालिग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
    • छत्तीसगढ़ में 22 सितंबर से बसों का महाबंद, 12 हजार बसों के थमेंगे पहिए
    • कोर्ट की कार्यवाही की रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर अपलोड करने पर रोक, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किए अंतरिम निर्देश
    • सेवानिवृत्त ITS अधिकारी विजय कुमार छबलानी बने इलेक्ट्रॉनिक्स एवं IT विभाग के OSD
    • वन विभाग की सफलता बजट खर्च से नहीं, धरातल पर दिखने वाले परिणामों से मापी जाएगी: मंत्री केदार कश्यप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, September 8
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » Road Accident In UP: दर्दनाक सड़क हादसे में 18 लोगों की मौत, ओवरटेक करते समय बस टैंकर से टकराई, सड़क पर बिखरीं लाशें

    Road Accident In UP: दर्दनाक सड़क हादसे में 18 लोगों की मौत, ओवरटेक करते समय बस टैंकर से टकराई, सड़क पर बिखरीं लाशें

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 10, 2024Updated:July 10, 2024 trending No Comments5 Mins Read
    Road Accident In UP khabarwaad.com

    Road Accident In UP: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में बुधवार सुबह डबल डेकर बस और टैंकर की टक्कर हो गई। हादसे में बस सवार 18 यात्रियों की मौत हो गई। 19 घायल हैं। मृतकों में 14 पुरुष, 2 महिलाएं और 2 बच्चे हैं। बस बिहार के सीवान से दिल्ली जा रही थी।

    Road Accident In UP: हादसा लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बांगरमऊ कोतवाली के पास हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस की ड्राइवर साइड की बॉडी पूरी तरह अलग हो गई। यात्री बाहर गिर गए। उनकी वहीं मौत हो गई। हादसे के वीडियो सामने आए हैं। इनमें दिख रहा है कि सड़क पर लाशें बिखरी पड़ी हैं।

    Road Accident In UP: पुलिस ने बताया कि बस दूध के टैंकर को ओवरटेक कर रही थी। बेकाबू होकर टैंकर को टक्कर मारते हुई पलट गई। बस में 59 यात्री सवार थे। 22 सुरक्षित हैं। 18 मृतकों में अभी 16 की शिनाख्त नहीं हुई हैं। 15 घायलों का बांगरमऊ सीएचसी में इलाज चल रहा है। 4 गंभीर घायलों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।

    Read Also-  Ayushman Bharat Yojana के कार्डधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार जल्द बढ़ सकती है बीमा कवर की राशि

    हादसे में घायल युवक ने कहा- सड़क पर लाशें ही लाशें बिखर गईं
    बस हादसे में घायल यात्री शिवम ने बताया- हादसे के वक्त बस में सभी सो रहे थे। बस की स्पीड काफी तेज थी। हम लोगों ने कई बार ड्राइवर से कहा भी था कि बस धीरे चलाइए, लेकिन वह नहीं माना। फिर अचानक बहुत तेज आवाज आई। मैं हड़बड़ा गया। देखा तो बस के शीशे टूट गए थे। लोग बाहर सड़क पर पड़े थे। हम लोग पीछे बैठे थे, इसलिए बच गए। बस सड़क पर पलट गई। हादसा इतना भयानक की था कि सड़क पर लाशें ही लाशें दिख रही थीं।

    ऐसा लगा भूकंप आ गया..
    बस में सवार यात्री मोहम्मद उर्स ने बताया- मैं बिहार के शिवहर का रहने वाला हूं। हादसे के वक्त सो रहा था, तभी जोरदार आवाज हुई। ऐसा लगा भूकंप आ गया। मैं बस की दूसरी साइड बैठा था। बाल-बाल बच गया। मेरे हाथ में चोट आई है। एक अन्य घायल प्रदीप ने बताया कि हम सो रहे थे। कुछ समझ नहीं पाए। जब आंख खुली तो सब सड़क पर पड़े थे। टक्कर बहुत भीषण थी। हम लोग दूसरी तरफ बैठे थे, इसलिए बच गए।

    प्रत्यक्षदर्शी बोला- 10 लोग तो बीच सड़क पर मरे पड़े थे
    हादसे के प्रत्यक्षदर्शी नरेश कुमार ने बताया- मैं खेतों की ओर जा रहा था, तभी तेज आवाज सुनाई दी। देखा तो बस और टैंकर की टक्कर हो गई। लोग बचाओ-बचाओ चिल्ला रहे थे। हादसे को देखते ही मेरी रूह कांप गई। 10 लोग तो बीच सड़क पर मरे पड़े थे। थोड़ी देर में वहां 50-60 लोग पहुंच गए। कुछ समझ ही नहीं आ रहा था कि क्या किया जाए। लाशें सड़क पर बिखरी थी, कुछ लोग तड़प रहे थे। पुलिस आई तो उनको अस्पताल भेजा गया।

    Read Also-  बैंक में नौकरी पाने का शानदार मौका, IBPS ने निकाली बंपर भर्ती

    प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए
    उन्नाव DM गौरांग राठी ने बताया- हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए गए हैं। घायल बांगरमऊ CHC में एडमिट हैं। गंभीर घायलों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया जा रहा। SP सिद्धार्थ शंकर मीणा ने बताया- बस की जांच की जा रही है। हादसे की वजह ओवरस्पीड बताई जा रही है। एक्सीडेंट के बाद एक्सप्रेस-वे पर जाम लग गया था। क्रेन से दोनों वाहनों को हटाया गया।

    1. 0515-2970767
    2. 9651432703
    3. 9454417447
    4. 8887713617
    5. 8081211289

    यात्री बोले-ड्राइवर से कहा था धीमे चलाओ, लेकिन नहीं माना
    हादसे में बस सवार 22 यात्री सुरक्षित हैं। कुछ को हल्की चोट आई हैं। प्रशासन इन्हें दूसरी बस से इनको घर भेजने का इंतजाम कर रहा है। पुलिस पूछताछ में उन्होंने बताया कि ड्राइवर बस को बहुत तेज चला रहा था। कई यात्रियों ने मना किया, लेकिन वह नहीं माना। रात के वक्त ज्यादातर यात्री सो गए। इसके बाद उसने स्पीड फिर से तेज कर दी। वह जल्दी से जल्दी दिल्ली पहुंचना चाहता था। पुलिस ने बताया कि बस का नंबर यूपी का है। बस ऑपरेटर का पता लगाया जा रहा है।

    Read Also-  गर्भवती गाय के पेट में चाकू घोंपा, घटना CCTV में कैद, आरोपी भी दिखा

    मृतकों के परिजनों को 2 लाख का मुआवजा
    हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया। उन्होंने कहा-जिन लोगों ने अपनों को खोया है, उनके प्रति संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में संबल प्रदान करे। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है। प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख का मुआवजा और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान किया है। राष्ट्रपति द्रौपद्री मुर्मू ने भी हादसे पर दुख जताया है।

    Read Also-  नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पहले छोटे भाई ने बनाया शिकार, फिर बड़े भाई ने भी धमकी देकर किया दुराचार…

    सीएम योगी ने अफसरों से कहा-घायलों का बेहतर इलाज हो
    सीएम योगी ने घटना पर दुख जताया। उन्होंने अफसरों को सभी घायलों को इलाज कराने के निर्देश दिए। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा- हम बिहार सरकार के साथ संपर्क में हैं। जांच के बाद घटना के कारणों का पता चलेगा। अभी घायलों को बेहतर इलाज देना हमारी प्राथमिकता है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    accident accident news hapur road accident road accident road accident in up road accident up road accident video road accidents unnao road accident up road accident uttar pradesh road accident
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    कोर्ट की कार्यवाही की रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर अपलोड करने पर रोक, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किए अंतरिम निर्देश

    दुबई दौरे पर CM डॉ. मोहन यादव, MP में निवेश के लिए वैश्विक निवेशकों को दिया न्योता

    11 साल बाद झीरम कांड में आया फैसला, NIA कोर्ट ने 10 आरोपियों को दोषी माना

    भारत को मिली पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, 2027 में होगा T20I का रोमांच

    विधायक पुरंदर मिश्रा का राहुल गांधी पर विवादित बयान, बोले- ‘सुबह ब्रश करेंगे तो बोली में आएगी शुद्धता’

    क्रिकेटर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, हाई कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने की कार्रवाई

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.