Sarguja Crime News: छत्तीसगढ़ के सरगुजा में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी दो सगे भाई को गिरफ्तार किया गया। पीड़िता बालिका की शिकायत के चंद घंटो के भीतर ही दोनों को पुलिस ने धर दबोचा। दोनों को कोर्ट में आज पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र की है।
Read Also- तीन अंतरराज्यीय चोर चढ़े पुलिस के हत्थे, सूने घरों में करते थे चोरी
Sarguja Crime News: दरअसल, 8 जुलाई कों थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि 7 जुलाई कों प्रार्थिया की नाबालिग लड़की खाना खाने के लिए सुबह निकली थी जो देर रात घर वापस रोटर हुए आई। बालिका ने परिजनों को बताई कि राजेश उर्फ़ छोटू देवांगन नाबालिग पिड़िता कों पसंद करने की बात बोलकर 26/04/24 कों अपने रूम मे ले जाकर जबरन दुष्कर्म किया। घटना के बाद भी आरोपी द्वारा पिड़िता से लगातार दुष्कर्म करता रहा। 7 जुलाई को राजेश से मिलने गयी थी इसी बीच राजेश का भाई धर्मेन्द्र देवांगन दोनों को एक साथ देखकर घरवालों को बताने की धमकी देने लगा। डरकर राजेश पिड़िता बालिका से विवाद कर मौक़े से चला गया।
Read Also- नौकरी पाने का सुनहरा मौका, इन पदों पर होगी भर्ती, इस दिन होगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन
दोनों भाइयों ने किया दुष्कर्म
Sarguja Crime News: इधर, राजेश का भाई धर्मेन्द्र पीड़िता को अकेले देख घर वालों को बताने की धमकी देते हुए जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता आरोपी के चंगुल से छूटकर घर पहुंची और परिजनों कों घटना की सूचना दी। मामले मे प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर मे अपराध क्रमांक 398/24 धारा 64(2-ढ़), 65(1), 70(2) बी.एन.एस. एवं पोक्सो एक्ट की धारा 4, 6 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।




