Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना

    May 9, 2026

    युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू

    May 8, 2026

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना
    • युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, May 9
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » छत्तीसगढ़ महिला आयोग में घमासान: तीन सदस्यों ने अध्यक्ष और सचिव पर लगाए गंभीर आरोप, कोर्ट जाने की दी चेतावनी

    छत्तीसगढ़ महिला आयोग में घमासान: तीन सदस्यों ने अध्यक्ष और सचिव पर लगाए गंभीर आरोप, कोर्ट जाने की दी चेतावनी

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 9, 2025 छत्तीसगढ़ No Comments3 Mins Read
    छत्तीसगढ़ महिला आयोग में घमासान: तीन सदस्यों ने अध्यक्ष और सचिव पर लगाए गंभीर आरोप, कोर्ट जाने की दी चेतावनी

    रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग में अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई है। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद नियुक्त हुईं तीन सदस्य लक्ष्मी वर्मा, सरला कोसरिया और दीपिका सोरी ने आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक और सचिव अभय सोनवानी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सदस्यों का कहना है कि आयोग में नियमों की अनदेखी हो रही है और अध्यक्ष पूरे आयोग को ‘एकतरफा तरीके’ से चला रही हैं।

    सुनवाई में नहीं मिलती जानकारी, नियमों का उल्लंघन
    तीनों सदस्यों ने प्रेसवार्ता कर बताया कि आयोग की किसी भी सुनवाई या निर्णय में उन्हें शामिल नहीं किया जाता। अध्यक्ष अकेले ही अंतिम निर्णय लेती हैं, जबकि नियम के अनुसार किसी भी फैसले के लिए दो सदस्यों की सहमति आवश्यक होती है। सदस्यों ने यह भी आरोप लगाया कि सुनवाई के दौरान कई अनधिकृत लोग मौजूद रहते हैं, जिनमें अध्यक्ष के पति और उनके निजी वकील तक शामिल होते हैं। इससे आयोग की निष्पक्षता और गोपनीयता पर सवाल उठ रहे हैं।

    Read Also-  बिलासपुर में चाकू की नोक पर लूट करने वाला आरोपी पुलिस की पकड़ में, फरार होने के बाद दोबारा गिरफ्तार

    कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी
    तीनों सदस्यों ने घोषणा की कि वे इस पूरे मामले को लेकर कोर्ट का रुख करेंगी और इसकी जानकारी विधि विभाग, मुख्यमंत्री और राज्यपाल को भी देंगी। उन्होंने कहा कि महिला आयोग जैसी संवैधानिक संस्था को लोकतांत्रिक ढंग से चलाया जाना चाहिए, लेकिन फिलहाल इसकी कार्यप्रणाली लोकतांत्रिक भावना के विपरीत है।

    सचिव पर पक्षपात और जवाबदेही से बचने के आरोप
    सदस्यों ने सचिव अभय सोनवानी पर भी तटस्थता खोने का आरोप लगाया है। सरला कोसरिया ने कहा कि जब वे आयोग के आय-व्यय और कार्य संबंधी जानकारी मांगती हैं, तो सचिव कोई जवाब नहीं देते। उन्होंने कहा, ऐसा प्रतीत होता है कि सचिव आयोग के बजाय केवल अध्यक्ष के प्रति जवाबदेह हैं।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामला: चैतन्य बघेल की जमानत याचिका खारिज

    भ्रष्टाचार और मनमानी के आरोप
    लक्ष्मी वर्मा ने आरोप लगाया कि अध्यक्ष किरणमयी नायक आयोग को अपने ‘निजी अधिकार क्षेत्र’ की तरह चला रही हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी भी संभागीय सुनवाई की सूचना तक नहीं दी जाती। इसी कारण तीनों सदस्यों ने 8 अक्टूबर को आयोग की सुनवाई का बहिष्कार किया।

    राजनीतिक नेताओं की तस्वीरों पर विवाद
    सदस्यों ने यह भी आपत्ति जताई कि अध्यक्ष के चेंबर में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और भूपेश बघेल की तस्वीरें लगी हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या आयोग जैसी संवैधानिक संस्था में राजनीतिक नेताओं की तस्वीरें लगाना उचित है? सदस्यों का कहना है कि वहां केवल राज्यपाल और मुख्यमंत्री की तस्वीरें होनी चाहिए।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की घोषणा

    अध्यक्ष का जवाब- “सचिव देंगे जानकारी”
    इन तमाम आरोपों पर जब अध्यक्ष किरणमयी नायक से प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा, मैं इस पर कुछ नहीं कहूंगी, इस संबंध में सचिव ही जानकारी देंगे।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chhattisgarh hindi news chhattisgarh latest news chhattisgarh news chhattisgarh today news chhattisgarh-news update
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.