नई दिल्ली। भारत के हालिया ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत की गई एयरस्ट्राइक्स ने पाकिस्तान में खलबली मचा दी है। इस ऑपरेशन में भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों और एयरबेसों को सफलतापूर्वक निशाना बनाकर गंभीर नुकसान पहुंचाया।
आदमपुर एयरबेस पहुंचे PM मोदी, जवानों का दिखा जोश हाई…
भारत की इस आक्रामक कार्रवाई के जवाब में पाकिस्तान ने भी जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक स्थित शहरों पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए। हालांकि, भारत ने इन हमलों को पूरी तरह से विफल कर दिया। दरअसल अब रूस ने एक बार फिर से S-400 के बड़े असर को देखते हुए भारत को अपडेटेड एस-500 अपने साथ मिलकर बनाने का बड़ा सामरिक ऑफर दिया है।
पहलगाम आतंकी हमले के बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर कांग्रेस के सवाल, डिप्टी सीएम अरुण साव का पलटवार
पाकिस्तान के इन हमलों को नाकाम करने में S-400 एयर डिफेंस सिस्टम की अहम भूमिका रही। रूस से प्राप्त यह अत्याधुनिक प्रणाली भारतीय वायु क्षेत्र की सुरक्षा में ‘सुदर्शन चक्र’ की तरह कार्य कर रही है। इसकी हाई-सेंसिटिव रडार और मल्टी-लेयर इंटरसेप्शन क्षमता ने पाकिस्तान के ड्रोन और मिसाइल हमलों को समय रहते पहचान कर उन्हें रोक दिया। इस बीच, रूस ने भारत को एक बड़ा रक्षा प्रस्ताव भी दिया है। माना जा रहा है कि यह प्रस्ताव भारत की एयर डिफेंस सिस्टम को और अधिक अपडेटेड करने से जुड़ा हुआ है, जिससे भविष्य में ऐसे हमलों से निपटना और भी अधिक प्रभावी हो सके।




