Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    तीजा-पोरा तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और कृषि परंपरा के प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    September 6, 2026

    भाजपा रायपुर जिला कार्यसमिति की बैठक में सेवा संकल्प अभियान की रणनीति, 13 कार्यक्रम होंगे आयोजित

    September 6, 2026

    UCC को लेकर सरकार की तैयारी तेज, दुर्ग संभाग में राजनीतिक-सामाजिक संगठनों से होगी चर्चा

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तीजा-पोरा तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और कृषि परंपरा के प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    • भाजपा रायपुर जिला कार्यसमिति की बैठक में सेवा संकल्प अभियान की रणनीति, 13 कार्यक्रम होंगे आयोजित
    • UCC को लेकर सरकार की तैयारी तेज, दुर्ग संभाग में राजनीतिक-सामाजिक संगठनों से होगी चर्चा
    • कांकेर में बड़ा निवेश घोटाला: 500 लोगों से 70 करोड़ की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार
    • बहतराई स्टेडियम में गूंजा तीजा तिहार का उल्लास, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बहनों संग साझा की पर्व की खुशियां
    • द्रोणाचार्य संगम-2026 में राज्यपाल रमेन डेका ने शिक्षकों को किया सम्मानित, कहा- शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी
    • राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव
    • झीरम कांड पर गरमाई सियासत, मंत्री लखनलाल देवांगन बोले- ‘अब कांग्रेस के बयानों में कोई दम नहीं’
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, September 7
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » स्कूल खुले, लेकिन शिक्षक नदारद… आकस्मिक निरीक्षण में तीन स्कूलों में लटके मिले ताले, 19 शिक्षक-कर्मचारियों को नोटिस जारी

    स्कूल खुले, लेकिन शिक्षक नदारद… आकस्मिक निरीक्षण में तीन स्कूलों में लटके मिले ताले, 19 शिक्षक-कर्मचारियों को नोटिस जारी

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 18, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    स्कूल खुले, लेकिन शिक्षक नदारद...
    स्कूल खुले, लेकिन शिक्षक नदारद...

    बिलासपुर। जिले के शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षकों की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। मंगलवार को जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) अनिल तिवारी ने मस्तूरी और बिल्हा ब्लॉक के शासकीय स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण किया, जहां उन्हें गंभीर अनियमितताएं देखने को मिलीं। निरीक्षण के दौरान तीन स्कूलों में ताले लटके मिले और 19 शिक्षक व शाला कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।

    इस मामले को गंभीरता से लेते हुए DEO ने संबंधित प्राचार्यों, प्रधान पाठकों, शिक्षकों और कर्मचारियों को नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। तय समयसीमा में जवाब नहीं मिलने पर एक दिन का वेतन काटने की चेतावनी दी गई है।

    Read Also-  इंडिगो फ्लाइट में फंसे पूर्व सीएम भूपेश बघेल, विधायक, महापौर! तकनीकी खराबी से 40 मिनट तक लॉक रहा दरवाज़ा

    आकस्मिक निरीक्षण में सामने आई लापरवाही
    मंगलवार की सुबह जिला शिक्षा अधिकारी अनिल तिवारी ने बिल्हा विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल फरहदा तथा मस्तूरी विकासखंड के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल गतौरा, शासकीय प्राथमिक शाला गतौरा, प्राथमिक शाला आदिवासी मोहल्ला गतौरा, प्राथमिक शाला जनकपहरी गतौरा, और पूर्व माध्यमिक शाला गतौरा का औचक निरीक्षण किया।

    इस दौरान हाई स्कूल फरहदा, हायर सेकेंडरी स्कूल गतौरा और बालक प्राथमिक शाला गतौरा पूरी तरह बंद पाए गए। इन विद्यालयों में न प्राचार्य उपस्थित थे, न शिक्षक और न ही अन्य शाला स्टाफ।

    Read Also-  शराब दुकानों के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा विरोध, ‘शराब महोत्सव’ के जरिए सरकार पर साधा निशाना

    कलेक्टर ने भी जताई नाराजगी
    घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर संजय अग्रवाल ने भी नाराजगी जताई। टीएल बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए जाने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।

    गैरहाजिर शिक्षकों और कर्मचारियों की सूची:

    • हाई स्कूल फरहदा: प्राचार्य माधुरी मानूरकर सहित पूरा स्टाफ अनुपस्थित
    • हायर सेकेंडरी स्कूल गतौरा: प्राचार्य आर.सी. चौधरी सहित समस्त स्टाफ
    • प्राथमिक शाला गतौरा: मनोरमा राठौर, मधुकांत सोनी, सरस्वती राठौर
    • प्राथमिक शाला आदिवासी मोहल्ला गतौरा: ऊषा पांडेय (प्रधान पाठक), मिंटू सांडे, हेमलता राठौर, चित्रकांत शर्मा, अनिता देवी राठौर, उत्तरा बरिहा, फलप्रदा पटेल, माधुरी प्रधान, शकुंतला टोंडे
    • पूर्व माध्यमिक शाला गतौरा: कैलाश महिलांगे (चपरासी)
    • सहायक शिक्षक एलबी: अमित मनहर, जयप्रकाश पांडे, वर्षा रानी पांडेय, मेरी मिश्मा केरकेट्टा
    • अनुसूचित जाति मोहल्ला स्थित प्राथमिक शाला: सफाई कर्मचारी अनुपस्थित
    Read Also-  पारिवारिक विवाद बना मौत की वजह, भाई ने डंडे से पीट-पीटकर कर दी बहन की हत्या

    कड़ी कार्रवाई के संकेत
    DEO ने कहा है कि सभी अनुपस्थित शिक्षकों व कर्मचारियों से तीन दिनों के भीतर संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने की स्थिति में उन्हें अनुपस्थित मानते हुए एक दिन का वेतन काटा जाएगा।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bilaspur news bilaspur news cg bilaspur news chhattisgarh bilaspur news today cg news chhattisgarh news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    बहतराई स्टेडियम में गूंजा तीजा तिहार का उल्लास, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बहनों संग साझा की पर्व की खुशियां

    खपरगंज बवाल में पुलिस का एक्शन तेज, गिरफ्तार आरोपियों का निकाला जुलूस

    11 साल बाद झीरम कांड में आया फैसला, NIA कोर्ट ने 10 आरोपियों को दोषी माना

    रायगढ़ में वन विभाग-पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खैर-तेंदू तस्करी सिंडिकेट के 3 सदस्य गिरफ्तार

    जन्माष्टमी की तैयारी में हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक बुरी तरह झुलसा

    ACB का बड़ा एक्शन: प्राचार्य और लिपिक 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.