Khabarwaad dantewada: जिले में सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों के द्धारा 10-10 किलो के दो आईडी प्लांट किए गए थे। जिसे सुरक्षाबलों ने सूझबूझ के साथ डिफ्यूज कर दिया। यह कार्यवाही पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर की है।
Read Also: PM-EAC अध्ययन का बड़ा दावा, 1950-2015 के दौरान भारत में हिंदू आबादी में 7.8 प्रतिशत की गिरावट
दरअसल सुरक्षाबलों को सूचना मिली की समेली, केड़ापारा, बर्रेम, नीलावाया और पोटाली इलाके में सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने आईईडी बम प्लांट किया है। जिसके बाद सुरक्षाबल के जवान सर्चिंग पर निकले।
Read Also: छत्तीसगढ़ के सभी संभागों में आज फिर बारिश के आसार, गरज-चमक के साथ अंधड़ की संभावना
इस दौरान मुखबिर के द्धारा बताए गए रास्तों में सुरक्षाबलों ने सर्चिंग की। सर्चिंग के दौरान सुरक्षाबलों को कच्ची सड़क के नीचे 10-10 किलो के 2 आईईडी मिले। जिसे बीडीएस टीम की सहायता से निष्क्रिय कर दिया गया। आपको बता दें कि ये आईईडी बम इतना शक्तिशाली था कि इसके धमाके से बड़े से बड़े वाहनों के परखच्चे उड़ सकते थे।
Read Also: छत्तीसगढ़ के सभी संभागों में आज फिर बारिश के आसार, गरज-चमक के साथ अंधड़ की संभावना
अक्सर नक्सलियों के द्धारा सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए कच्ची सड़कों के नीचे आईईडी प्लांट कर दिया जाता है। जिससे की नक्सली अपने मंसूबों में कामयाब हो सके। सुरक्षाबलों को अधिक से अधिक नुकसान हो। लेकिन सुरक्षाबलों की सूझबूझ से एक बार फिर से इतना बड़ा हादसा टल गया।




