Khairagarh News: खैरागढ़ के गाड़ाघाट चौक के पुल के नीचे आज सुबह एक युवक की लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जब ग्रामीणों ने पुल के नीचे देखा, तो वहां एक युवक की लाश पड़ी हुई थी और पास में एक बाइक भी गिरी हुई थी। यह दृश्य देखकर ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपनी निगरानी में लेकर मर्ग कायम किया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है।
Read Also- छत्तीसगढ़ में 2 दिनों के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी, कंपाने वाली पड़ेगी ठंड: सर्द हवाओं से बढ़ी ठिठुरन
Khairagarh News: युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, लेकिन इस बात का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा कि युवक की मौत हत्या के कारण हुई है या फिर वह सड़क दुर्घटना का शिकार हुआ। पुलिस इस मामले की जांच सभी पहलुओं से कर रही है, ताकि घटना की असलियत का पता चल सके। फिलहाल, खैरागढ़ पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।




