Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

    July 23, 2026

    महानदी जल विवाद के समाधान की दिशा में पहल, जल्द होगी छत्तीसगढ़-ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की बैठक

    July 23, 2026

    राजीव भवन बवाल पर सियासत तेज, एफआईआर को लेकर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी
    • महानदी जल विवाद के समाधान की दिशा में पहल, जल्द होगी छत्तीसगढ़-ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की बैठक
    • राजीव भवन बवाल पर सियासत तेज, एफआईआर को लेकर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने
    • शेयर मार्केट में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 2 करोड़ से अधिक की ठगी, पति-पत्नी गिरफ्तार
    • रैली के दौरान हिंसा, 16 जवान घायल; पुलिस कमिश्नर ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल
    • केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, देवघर के लिए नियमित ट्रेन और कटघोरा–डोंगरगढ़ रेल लाइन पर की चर्चा
    • सेंट्रल जेल से रिहा हुए अमित बघेल, समर्थकों ने निकाली भव्य रैली
    • राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राजीव भवन कूच के दौरान हंगामा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, July 23
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा: रायपुर-बिलासपुर में आयोजित होगी ‘नमो युवा दौड़’

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा: रायपुर-बिलासपुर में आयोजित होगी ‘नमो युवा दौड़’

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareSeptember 10, 2025 राजनीति No Comments2 Mins Read
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा: रायपुर-बिलासपुर में आयोजित होगी ‘नमो युवा दौड़’

    रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर के अवसर पर पूरे देश में सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी श्रृंखला में छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा भव्य आयोजन की तैयारी की जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने बताया कि 21 सितंबर को रायपुर और बिलासपुर में ‘युवा मैराथन–नमो युवा दौड़’ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों युवा हिस्सा लेंगे।

    राहुल टिकरिहा ने बताया कि इस दौड़ का मुख्य उद्देश्य युवाओं में फिटनेस और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना है। रायपुर में यह दौड़ मरीन ड्राइव तालाब से शुरू होकर जयस्तंभ चौक तक निकाली जाएगी, जबकि बिलासपुर में भी इसी प्रकार का आयोजन किया जाएगा। इसमें लगभग 10,000 से अधिक युवा भाग लेने की उम्मीद है। छात्र-छात्राओं के साथ-साथ विभिन्न युवा संगठन भी इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।

    Read Also-  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 अक्टूबर को आएंगे छत्तीसगढ़, रजत जयंती वर्ष के मौके पर करेंगे नई विधानसभा भवन का लोकार्पण

    इस महत्वपूर्ण आयोजन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कैबिनेट मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे। टिकरिहा ने बताया कि ‘नमो युवा दौड़’ फिट इंडिया मूवमेंट को आगे बढ़ाने का एक मजबूत कदम साबित होगी, जिससे युवाओं में स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा मिलेगा।

    भाजयुमो अध्यक्ष ने बुधवार को ‘नमो युवा दौड़’ के पोस्टर और टी-शर्ट का भी शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह दौड़ सिर्फ एक खेल आयोजन नहीं है, बल्कि युवाओं के उत्साह, जोश और देश के प्रति उनके समर्पण का प्रतीक है।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सख्ती: डीजे शोर से किशोर की मौत पर सरकार से जवाब तलब, नए कानून को जल्द लागू करने के निर्देश

    भाजयुमो के अनुसार, सेवा पखवाड़ा प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर पूरे देश में चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ में यह युवाओं को जोड़ने और प्रेरित करने वाला कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। राहुल टिकरिहा ने प्रदेश के युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे बड़ी संख्या में इस दौड़ में हिस्सा लेकर इसे सफल बनाएं। उन्होंने कहा, नमो युवा दौड़ से प्रदेश के युवा न केवल अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होंगे, बल्कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नई ऊर्जा और जोश का संचार भी करेंगे।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bjp chhattisgarh news chhattisgarh bjp chhattisgarh bjp breaking news chhattisgarh bjp news chhattisgarh news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    राजीव भवन बवाल पर सियासत तेज, एफआईआर को लेकर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

    दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की हिरासत का रायपुर में विरोध, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

    UCC, स्मार्ट मीटर और CAG रिपोर्ट पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव का पलटवार, कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

    NEET अनियमितताओं पर कांग्रेस का अभियान तेज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने केंद्र पर साधा निशाना

    अविश्वास प्रस्ताव पर अमरजीत भगत का भाजपा पर हमला, खाद संकट से लेकर ED कार्रवाई तक उठाए सवाल

    नकटी कार्रवाई पर कांग्रेस सक्रिय, राज्यपाल से मिलकर उठाई प्रभावित परिवारों की आवाज

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.