Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    खपरगंज बवाल में पुलिस का एक्शन तेज, गिरफ्तार आरोपियों का निकाला जुलूस

    September 5, 2026

    CGPSC और DMF घोटाले में कार्रवाई जारी, छाबड़ा-चंद्राकर 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर

    September 5, 2026

    झीरम फैसले पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत बोले- जमीनी आरोपियों तक सीमित रही कार्रवाई, साजिश की जांच बाकी

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • खपरगंज बवाल में पुलिस का एक्शन तेज, गिरफ्तार आरोपियों का निकाला जुलूस
    • CGPSC और DMF घोटाले में कार्रवाई जारी, छाबड़ा-चंद्राकर 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर
    • झीरम फैसले पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत बोले- जमीनी आरोपियों तक सीमित रही कार्रवाई, साजिश की जांच बाकी
    • कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, सुखदेव भगत बने छत्तीसगढ़ प्रभारी; भूपेश बघेल को असम की जिम्मेदारी
    • झीरम फैसले के बाद भूपेश बघेल का हमला, बोले- राजनीतिक षडयंत्र की जांच के बिना न्याय अधूरा
    • उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने गुरुजनों का किया सम्मान, चरण स्पर्श कर लिया आशीर्वाद
    • झीरम कांड: NIA कोर्ट के फैसले पर कांग्रेस असंतुष्ट, पीसीसी चीफ दीपक बैज ने उठाए कई सवाल
    • सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत-गिट्टी परिवहन करते 8 ट्रैक्टर जब्त
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, September 6
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » ट्रंप टैरिफ विवाद पर शरद पवार का पीएम मोदी को समर्थन, देशहित में किया बड़ा ऐलान

    ट्रंप टैरिफ विवाद पर शरद पवार का पीएम मोदी को समर्थन, देशहित में किया बड़ा ऐलान

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareAugust 9, 2025Updated:August 9, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    ट्रंप टैरिफ विवाद पर शरद पवार का पीएम मोदी को समर्थन, देशहित में किया बड़ा ऐलान

    नागपुर। नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने शनिवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की दबाव बनाने वाली नीतियों के खिलाफ देश को एकजुट होकर केंद्र सरकार का समर्थन करना चाहिए। नागपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पवार ने कहा कि भारत के उत्पादों पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने का फैसला ट्रंप की दबाव रणनीति का हिस्सा है, और इसके जवाब में राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि रखते हुए सरकार के साथ खड़ा होना जरूरी है।

    पूर्व केंद्रीय मंत्री ने ट्रंप की कार्यशैली पर टिप्पणी करते हुए कहा, हमने उनके पहले कार्यकाल में देखा है कि उनके ऊपर किसी का नियंत्रण नहीं है। वह जो मन में आता है, बिना सोचे-समझे कह देते हैं। पवार ने यह भी स्पष्ट किया कि वह मोदी सरकार की विदेश नीति को असफल करार नहीं दे रहे, लेकिन पड़ोसी देशों से बिगड़ते संबंधों को लेकर गंभीर चिंता है।

    Read Also-  पुरानी बोतल में नई…सुप्रीम कोर्ट ने राहुल के आरोपों का दिया जवाब

    उन्होंने कहा, आज पाकिस्तान हमारे खिलाफ है, और नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका और मालदीव जैसे देश भी हमसे खुश नहीं हैं। पड़ोसी हमसे दूर जा रहे हैं, इसे अनदेखा करना देशहित में नहीं होगा।

    पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सलाह दी कि पड़ोसी देशों के साथ रिश्तों को सुधारने को प्राथमिकता दें। उन्होंने दोहराया कि मौजूदा वैश्विक माहौल में भारत को ट्रंप की टैरिफ नीति और अंतरराष्ट्रीय दबाव के बीच मजबूत स्थिति में खड़ा होना होगा। पवार ने कहा कि विदेश नीति में संतुलन और पड़ोसी देशों के साथ सौहार्दपूर्ण रिश्ते, भारत की रणनीतिक मजबूती के लिए अनिवार्य हैं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    pm modi Sharad Pawar supports PM Modi tariff trump tariff
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    11 साल बाद झीरम कांड में आया फैसला, NIA कोर्ट ने 10 आरोपियों को दोषी माना

    भारत को मिली पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, 2027 में होगा T20I का रोमांच

    विधायक पुरंदर मिश्रा का राहुल गांधी पर विवादित बयान, बोले- ‘सुबह ब्रश करेंगे तो बोली में आएगी शुद्धता’

    क्रिकेटर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, हाई कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने की कार्रवाई

    पत्रकारों की सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय कानून की मांग, 2 अक्टूबर को मनाया जाएगा ‘पत्रकार मांग दिवस’

    कार्यरत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट की समय-सीमा, 2028 तक TET उत्तीर्ण करना जरूरी

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.