Skin Care Tips: मानसून का मौसम जहां तपती गर्मी से राहत लेकर आता है, वहीं यह आपकी त्वचा के लिए कई समस्याएं भी खड़ी कर सकता है। बढ़ती नमी, पसीना और वातावरण में फैली धूल-मिट्टी की वजह से इस मौसम में चेहरे पर पिंपल्स, चिपचिपाहट और निखार की कमी जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। त्वचा विशेषज्ञों के अनुसार, यदि कुछ आसान स्किन केयर उपायों को रोजाना की दिनचर्या में शामिल किया जाए, तो इस मौसम में भी स्वस्थ और चमकती त्वचा को बनाए रखा जा सकता है।
जानिए मानसून में स्किन की देखभाल के जरूरी टिप्स:
दिन में दो बार करें क्लींजिंग
Skin Care Tips: मानसून में धूल और पसीने की वजह से त्वचा के पोर्स बंद हो सकते हैं, जिससे मुहांसे होने की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में सुबह और रात को माइल्ड क्लींजर से फेस वॉश करना त्वचा की सफाई के लिए बेहद जरूरी है।
Read Also- थोड़ा सा दौड़कर थक जाते हैं? जानिए कारण और रनिंग स्टैमिना बढ़ाने के तरीके
ऑइल-फ्री मॉइस्चराइजर का करें उपयोग
नमी वाले मौसम में ऑइली स्किन की समस्या आम होती है। ऐसे में ऑइल-फ्री मॉइस्चराइजर त्वचा को हाइड्रेट तो रखता है लेकिन चिपचिपाहट नहीं होने देता।
सनस्क्रीन लगाना न भूलें
मानसून में बादल छाए रहने के बावजूद UV किरणें त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसलिए घर से बाहर निकलने से पहले SPF 30 या उससे अधिक वाली सनस्क्रीन जरूर लगाएं।
Read Also- इस देश में समोसा खाना है अपराध, जानिए क्या है वजह
नेचुरल फेस पैक से करें त्वचा की देखभाल
Skin Care Tips: हफ्ते में एक या दो बार मुल्तानी मिट्टी, चंदन या एलोवेरा जैसे प्राकृतिक फेस पैक का इस्तेमाल त्वचा से अतिरिक्त तेल हटाकर उसे ताजगी और साफ-सफाई प्रदान करता है।
संतुलित आहार और पर्याप्त पानी का सेवन जरूरी
त्वचा की सेहत सिर्फ बाहरी देखभाल से नहीं बल्कि अंदरूनी पोषण से भी जुड़ी होती है। ताजे फल, हरी सब्जियां और पर्याप्त मात्रा में पानी पीना त्वचा को अंदर से स्वस्थ और चमकदार बनाता है।




