Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    PM आवास के बाहर प्रदर्शन पर सियासत तेज, सीएम साय ने कांग्रेस को घेरा

    July 22, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल: स्वस्थ माताएं, स्वस्थ बच्चे और कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी समन्वित रणनीति

    July 22, 2026

    प्रशासनिक सेवा जनता की सेवा का माध्यम, पद नहीं: राज्यपाल रमेन डेका

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • PM आवास के बाहर प्रदर्शन पर सियासत तेज, सीएम साय ने कांग्रेस को घेरा
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल: स्वस्थ माताएं, स्वस्थ बच्चे और कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी समन्वित रणनीति
    • प्रशासनिक सेवा जनता की सेवा का माध्यम, पद नहीं: राज्यपाल रमेन डेका
    • साय कैबिनेट का बड़ा फैसला : तृतीय श्रेणी पदों की सीधी भर्ती में अग्निवीरों को 10% आरक्षण, खाद की सुचारू आपूर्ति के लिए बनेगी मंत्री-मंडलीय उप समिति
    • प्रदेश में खेती-किसानी जोरों पर- राज्य में 33.50 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में लक्ष्य का 69 प्रतिशत बोनी पूर्ण
    • मुख्यमंत्री साय से लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात : 14वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई चर्चा
    • राज्यपाल के स्वेच्छानुदान से बना शबरी वाचनालय, जनजातीय छात्राओं को मिला अध्ययन का आधुनिक केंद्र
    • छत्तीसगढ़ में बढ़ते सड़क हादसों पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार-एनएचएआई से मांगा जवाब
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, July 22
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » Bijapur: नक्सलियों के स्मारक को जवानों ने किया ध्वस्त, माओवादियों के हथियार बनाने का सामान बरामद

    Bijapur: नक्सलियों के स्मारक को जवानों ने किया ध्वस्त, माओवादियों के हथियार बनाने का सामान बरामद

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareDecember 24, 2024 trending No Comments2 Mins Read
    The soldiers demolished the memorial of the Naxalites
    The soldiers demolished the memorial of the Naxalites

    आशीष पदमवार 

    बीजापुर में जिले के तर्रेम थाना क्षेत्र में संवेदनशील गांव कोमटपल्ली में नक्सलियों द्वारा बनाया गया 62 फीट के नक्सली स्मारक को सूरक्षाबल के जवानों ने ध्वस्त कर दिया है। बताया गया है कि यह नक्सलियों का कोर इलाका माना जाता है।

    मिली जानकारी के अनुसार, वाटेवागु कैम्प स्थापना के बाद डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा, बीडीएस व सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी ने ग्राम कोमटपल्ली के जंगल में स्थापित नक्सलियों के 62 फीट के विशाल स्मारक को ध्वस्त कर दिया है। इस दौरान उप महानिरीक्षक सीआरपीएफ ऑप्स सेक्टर देवेंद्र सिंह नेगी, एसपी जिंतेंद्र कुमार यादव, कोबरा 210 कमांडेंट अशोक कुमार, कोबरा कमांडेंट 205 नरेश पवार, एएसपी मयंक गुर्जर, कमांडेंट 222 विजेंद्र कुमार, डीएसपी महंत कुमार सिंह व डीएसपी तिलेश्वर व अन्य अफसर तथा बड़ी संख्या में जवान मौजूद रहे।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण प्रक्रिया की डेडलाइन तय, आदेश जारी

    माओवादियों के हथियार बनाने का सामान बरामद
    बीजापुर में सुरक्षाबलों के जवानों ने सर्चिंग के दौरान नक्सलियों द्वारा जंगल में छुपाकर रखा गया हथियार बनाने का सामान व उपकरण बरामद किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जिले के तर्रेम थाना क्षेत्र के वाटेवागु में फोर्स का नया कैम्प स्थापित किया गया है। सोमवार को कैम्प से डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा व सीआरपीएफ की साझा टीम नक्सल विरोधी अभियान पर कोमटपल्ली की तरफ निकली हुई थी।

    सर्चिंग के दौरान कोमटपल्ली के जंगल पहाड़ में नक्सलियों द्वारा बड़े चट्टानों के बीच हथियार बनाने के उपकरण व सामान छुपा रखा था। जिसे जवानों ने बरामद किया है। बताया गया है कि नक्सली डंप में वेल्डिंग मशीन मय नोजल, आक्सीजन सिलेंडर, गैस वेल्डिंग में उपयोग होने वाला आठ डिब्बा पावडर, 1 नग इन्वेटर, 5 नग स्टेबलाइजर, 3 नग स्टील कंटेनर, 3 नग कमर्शियल मोटर, 3 नग ब्लोअर धौकनी मशीन, 1 नग ग्लैण्डर मोटर, 200 नग वेल्डिंग रॉड, छोटे बड़े लोहे टुकड़े रॉड, 3 नग खाली मैग्जीन, 65 नग इलेक्ट्रिक स्वीच, 8 नग रायफल सिलिंग व 2 नग पोच बरामद किया गया हैं। बताया गया है कि कैम्प खुलने के बाद क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज किया गया है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    b news bijapur naxal news bijapur news breaking news cg news chhattisgarh news news news bijapur
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    नारायणपुर के साथ बीजापुर उप जेल का होगा उन्नयन, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

    राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला, कई जिलों के ASP-DSP बदले, देखें पूरी सूची…

    एक करोड़ के दुर्घटना बीमा दावे में कथित गड़बड़ी, पुलिस अधिकारी गिरफ्तार, अधिवक्ता की तलाश जारी

    राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘छात्रों की गूंज’ अभियान का विस्तार, छत्तीसगढ़ के चार संभागों में होंगे आयोजन

    छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश के आसार, कई जिलों में अलर्ट

    बस्तर पुलिस की सतर्कता से गांजा तस्करी विफल, 12.7 किलो गांजा बरामद

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.