Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    मुख्यमंत्री मोहन यादव की सौगात, अतिथि शिक्षकों को 10 CL देने का निर्णय

    July 25, 2026

    CGPSC भर्ती घोटाला : ED ने टामन सोनवानी को किया गिरफ्तार, कोर्ट ने 7 दिन की रिमांड पर सौंपा

    July 25, 2026

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले CM विष्णुदेव साय- राष्ट्रहित सर्वोपरि, उनका निर्णय प्रेरणादायी

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री मोहन यादव की सौगात, अतिथि शिक्षकों को 10 CL देने का निर्णय
    • CGPSC भर्ती घोटाला : ED ने टामन सोनवानी को किया गिरफ्तार, कोर्ट ने 7 दिन की रिमांड पर सौंपा
    • धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले CM विष्णुदेव साय- राष्ट्रहित सर्वोपरि, उनका निर्णय प्रेरणादायी
    • शराब घोटाला केस: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल की न्यायिक हिरासत 5 अगस्त तक बढ़ी
    • धमतरी में अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़, 53 पेटी शराब के साथ दो गिरफ्तार
    • धर्मेंद्र प्रधान के समर्थन में आए शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, बोले- इस्तीफा वापस लिया जाए
    • ‘सिर्फ इस्तीफा नहीं, शिक्षा व्यवस्था में बदलाव जरूरी’— धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक की पहली प्रतिक्रिया
    • ‘देश के युवाओं ने सरकार को झुकाया’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले दीपक बैज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, July 26
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » किसी ने बताया विकासशील, तो किसी ने कहा- सुनहरे भविष्य का बजट, साय सरकार के बजट पर दिग्गजों ने दी प्रतिक्रियाएं

    किसी ने बताया विकासशील, तो किसी ने कहा- सुनहरे भविष्य का बजट, साय सरकार के बजट पर दिग्गजों ने दी प्रतिक्रियाएं

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMarch 3, 2025 trending No Comments4 Mins Read
    Reaction On CG Budget 2025
    Reaction On CG Budget 2025

    Reaction On CG Budget 2025: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज पांचवा दिन है। आज वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेश का 25वां और साय सरकार का दूसरा बजट पेश किया। वित्त मंत्री ओपी चौधरी लाल ब्रीफकेस लेकर विधानसभा पहुंचे और बजट पेश किया। आज पेश किया गया बजट में छत्तीसगढ़ के विजन पर ख़ास फोकस किया गया है। साय सरकार का दूसरा बजट इस बजट में सरकार की तरफ से हर वर्ग के लिए कई बड़ी घोषणाएं की गई। बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी अपनी पत्नी के साथ राम मंदिर पहुंचे थे और वहां पूजा-अर्चना कर भगवान राम का आशीर्वाद लिया था।

    Read Also-  बजट में कामकाजी महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा, प्रदेशभर में बनेंगे 7 वर्किंग वूमेन हॉस्टल

    ओपी चौधरी ने पेश किया हस्तलिखित बजट
    Reaction On CG Budget 2025: छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला जब वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने हस्तलिखित बजट पेश किया। यह पहला मौका है जब राज्य में कंप्यूटर-टाइप्ड बजट की जगह खुद वित्त मंत्री के हाथों से लिखा गया बजट सदन में प्रस्तुत किया। यह बजट 100 पृष्ठों की है, जिसे पूरी तरह हाथ से लिखा गया है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा पेश किए गए साय सरकार के बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। वहीं वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए बजट पर सीएम साय, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव समेत दिग्गज भाजपा नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आई है।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला मामला: सुप्रीम कोर्ट ने रानू साहू, सौम्या चौरसिया और सूर्यकांत तिवारी को दी अंतरिम जमानत

    छत्तीसगढ़ के सुनहरे भविष्य का बजट : सीएम साय
    वित्त मंत्री ओपी चौधरी के द्वारा पेश किए गए बजट के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए आज के दिन को छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक दिन बताया है। सीएम साय ने कहा कि, मैं प्रदेश की तीन करोड़ जनता का अभिनंदन करता हूं। आज जो बजट पेश हुआ वो छत्तीसगढ़ के सुनहरे भविष्य का बजट है। सीएम साय ने कहा कि पिछले बजट की थीम ज्ञान थी और एक साल हमने ज्ञान के विकास के लिए ईमानदारी से काम किया। इस काम के परिणाम अच्छे आए। जो चुनाव हुए उसमे हमे भरपूर आशीर्वाद मिला।

    आज के बजट में ज्ञान के लिए गति दिया गया है। सुशासन स्थापित करने के लिए अलग से विभाग बना है। सीएम साय ने कहा कि, इस वर्ष को विश्वास और अटल निर्माण वर्ष के रूप में मनाएंगे। पहली बार सड़क निर्माण के लिए 2000 करोड़ का प्रावधान किया गया है। देश में पहली बार खुद के हाथों से लिखा शानदार बजट बनाने और प्रस्तुत करने के लिए मैं वित्त मंत्री को धन्यवाद देता हूं।

    Read Also-  वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया ऐलान, स्वास्थ्य विभाग के लिए मिली बड़ी राशि

    गृहमंत्री विजय शर्मा ने दी प्रतिक्रिया
    Reaction On CG Budget 2025: वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा पेश किए गए बजट पर प्रदेश के गृहमंत्री और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने प्रतिक्तिया देते हुए कहा कि, पीएम आवास के लिए 8500 करोड़ राशि मिली है। महतारी वंदन के लिए राशि मिली है। नक्सली में बस्तर फाइटर की भर्ती होगी। ये बजट छत्तीसगढ़ के विकास का बजट है।

    बजट से हर वर्ग को मिलेगी राहत : डिप्टी सीएम अरुण साव
    वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा पेश किए गए बजट पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि, विष्णु सुशासन का बजट पेश किया गया है। इस बजट से हर वर्ग के लोगों को राहत मिलेगी। इस बजट से विकसित छत्तीसगढ़ की संकल्पना पूरी होगी।

    किसानों के लिए खोला गया पिटारा : रामविचार नेताम
    Reaction On CG Budget 2025: साय सरकार के बजट पर प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेता ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, पिछली बार ज्ञान और इस बार गति का बजट है। बजट में छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए पिटारा खोल दिया गया। इस बजट से खेती किसानी को बढ़ावा मिलेगा।

    Read Also-  वित्त मंत्री ओपी चौधरी का बड़ा ऐलान, डिजिटल नवाचर को बढ़ावा देने के लिए शुरू की जाएगी सीएम सुशासन फेलोशिप

    अद्भुत और विकासशील बजट : किरण सिंह देव
    साय सरकार के बजट पर भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि, छत्तीसगढ़ के लिए अद्भुत और विकासशील बजट है। बजट में सभी क्षेत्रों के लिए विकास का समावेश है। बस्तर और सरगुजा के विकास पर भी ध्यान दिया गया है। 5 साल में कांग्रेस सरकार ने कोई अच्छा बजट पेश नहीं किया। 5 साल में कांग्रेस सरकार ने खूब भ्रष्टाचार किया। आज डबल इंजन का लाभ छत्तीसगढ़ को मिल रहा है।

    छत्तीसगढ़ के प्रगति का बजट: तोखन साहू
    Reaction On CG Budget 2025: छत्तीसगढ़ सरकार के बजट पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि, छत्तीसगढ़ के प्रगति के लिए बजट है और इससे शहरी और ग्रामीण क्षेत्र का विकास होगा। कांग्रेस हार रही है इसलिए निराशा दिख रही है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    2025 budget budget 2025 budget 2025 news cg budget session 2025 chhattisgarh budget 2025 news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    ‘देश के युवाओं ने सरकार को झुकाया’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले दीपक बैज

    NEET मुद्दे पर भी गरजे भूपेश बघेल, बोले- धर्मेंद्र प्रधान दें इस्तीफा, छात्रों को मिले न्याय

    छत्तीसगढ़ में UCC पर तेज़ी, शीतकालीन सत्र में लाने की तैयारी: CM साय

    ‘भाजपा हद में रहे’, कांग्रेस कार्यालय घेराव को लेकर भूपेश बघेल का तीखा हमला

    राजीव भवन बवाल पर सियासत तेज, एफआईआर को लेकर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

    दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की हिरासत का रायपुर में विरोध, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.