Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    हाईकोर्ट ने रद्द किया 2017 की एसएएस विभागीय परीक्षा का परिणाम, नए सिरे से होगी परीक्षा

    July 31, 2026

    8 सितंबर तक कराएं पंजीयन, 12 सितंबर की लोक अदालत में होगा ई-चालान का निपटारा

    July 31, 2026

    दुर्ग जिला अस्पताल में 4.85 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा अत्याधुनिक सर्जिकल विंग, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने किया भूमिपूजन

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हाईकोर्ट ने रद्द किया 2017 की एसएएस विभागीय परीक्षा का परिणाम, नए सिरे से होगी परीक्षा
    • 8 सितंबर तक कराएं पंजीयन, 12 सितंबर की लोक अदालत में होगा ई-चालान का निपटारा
    • दुर्ग जिला अस्पताल में 4.85 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा अत्याधुनिक सर्जिकल विंग, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने किया भूमिपूजन
    • पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी बताए जाने वाले केके श्रीवास्तव की बढ़ीं मुश्किलें, ईडी ने किया गिरफ्तार
    • दिल्ली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से मिले मुख्यमंत्री साय, चिकित्सकों से ली स्वास्थ्य की जानकारी
    • दिल्ली दौरे से लौटे पीसीसी चीफ दीपक बैज, संगठन विस्तार और भाजपा सरकार पर साधा निशाना
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारी वर्षा को देखते हुए सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ में प्रमुख रेल परियोजनाओं को गति देने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की विस्तृत चर्चा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, July 31
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » एसएससी सीएचएसएल परीक्षा 2025: जारी हुई एग्जाम सिटी स्लिप, 8 नवंबर तक फीडबैक का मौका

    एसएससी सीएचएसएल परीक्षा 2025: जारी हुई एग्जाम सिटी स्लिप, 8 नवंबर तक फीडबैक का मौका

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 5, 2025 राष्ट्रीय समाचार No Comments2 Mins Read

    नई दिल्ली। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (CHSL-10+2) परीक्षा 2025 के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर लॉग इन कर अपनी परीक्षा शहर की जानकारी डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने परीक्षा की शुरुआत 12 नवंबर 2025 से तय की है।

    8 नवंबर तक फीडबैक देने का अवसर

    आयोग के अनुसार, जिन उम्मीदवारों को आवेदन में दी गई प्राथमिकताओं के अनुरूप परीक्षा शहर नहीं मिला है, वे एसएससी की वेबसाइट पर उपलब्ध फीडबैक पोर्टल के माध्यम से 8 नवंबर 2025 (रात्रि 11 बजे तक) नई प्राथमिकताएं दर्ज कर सकते हैं। यदि सीटें उपलब्ध होंगी, तो आयोग उन्हें नया परीक्षा केंद्र आवंटित कर सकता है।

    सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड करने की प्रक्रिया

    1. सबसे पहले एसएससी की वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
    2. होम पेज पर Login विकल्प पर क्लिक करें।
    3. यूजर नेम (रजिस्ट्रेशन नंबर), पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें।
    4. लॉग इन करने के बाद सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसे डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।

    एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी

    आयोग द्वारा एडमिट कार्ड परीक्षा से तीन से चार दिन पहले जारी किए जाएंगे। अनुमान है कि इन्हें 9 या 10 नवंबर 2025 को डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड के साथ एक वैध पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ रखना होगा, अन्यथा प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

    परीक्षा पैटर्न

    सीएचएसएल टियर-1 परीक्षा में चार सेक्शन होंगे—इंग्लिश लैंग्वेज (बेसिक नॉलेज), जनरल इंटेलिजेंस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड (बेसिक अर्थमेटिक स्किल) और जनरल अवेयरनेस। प्रत्येक सेक्शन से 25 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 1 घंटा होगी, जबकि दिव्यांग उम्मीदवारों को 80 मिनट का समय दिया जाएगा।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार: 10 साल की जेल, ₹10 करोड़ जुर्माने वाला बिल लोकसभा में पेश

    ‘सिर्फ इस्तीफा नहीं, शिक्षा व्यवस्था में बदलाव जरूरी’— धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक की पहली प्रतिक्रिया

    शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया, छात्रों के नाम जारी किया संदेश

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा एक्शन, पीएम मोदी बोले– संसद में लाएंगे सख्त कानून

    शराब घोटाला मामला: सुप्रीम कोर्ट से चैतन्य बघेल को बड़ी राहत, जमानत के खिलाफ याचिकाएं खारिज

    दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की हिरासत का रायपुर में विरोध, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.