रायपुर। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने वार्ड क्रमांक 49 रानी दुर्गावती वार्ड के प्राथमिक शाला पुरैना मतदान केंद्र में वोट डाला। बता दें कि वोटिंग सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है, जो शाम 5 बजे तक चलेगी। 10 नगर निगम और 49 नगर पालिका के अलावा 114 नगर पंचायत में भी वोट डाले जा रहे हैं। काउंटिंग 15 फरवरी को होगी।




