Statement in CM Vishnu Deo Sai: कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के बाद सियासी पारा हाई हो गया है। इस घटना के बाद विपक्ष ने मुखरता के साथ सियासी हमले तेज कर दिए हैं। इसी बीच सीएम साय का बड़ा बयान सामने आया है। सीएम साय ने कहा कि पुलिस अपना काम कर रही हें, कोई राजनीतिक षड्यंत्र नहीं है। देवेंद्र यादव विधायक है। पुलिस सोच समझकर काम कर रही है। देवेंद्र यादव छोटा मोटा आदमी नहीं है।
Read Also- जेल प्रहरी ने तानी रायफल, हक्के-बक्के रह गए देवेंद्र यादव के समर्थक
Statement in CM Vishnu Deo Sai: आपको बता दें कि बलौदाबाजार हिंसा मामले में पुलिस ने विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार कर ली है। जिसके बाद प्रदेश में सियासत तेज हो गई है। एक तरफ कांग्रेस इसको लेकर बीजेपी और सरकार पर हमला करने की तैयारी में है तो दूसरी तरफ सत्ता पक्ष की तरफ से भी तीखी प्रतिक्रिया सामने आ रही है।
Read Also- विशाल कांवड यात्रा में शामिल हुए CM साय, जानिए आज का पूरा कार्यक्रम
Statement in CM Vishnu Deo Sai: विधायक यादव की गिरफ्तारी को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सरकार पर हमला किया है। बघेल के बयान पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज पटलवार किया। राजधानी के गुढ़ियारी में कावड़ यात्रा में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री से जब इस पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी कोई राजनीतिक षड्यंत्र नहीं है। पुलिस ने सोच समझकर कार्रवाई की है। विधायक देवेंद्र यादव छोटा-मोटा आदमी नहीं है।




