Statement of CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ के कोंटा के भेज्जी इलाके में आज सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें DRG के जवानों ने 10 नक्सलियों को ढेर कर दिया। यह मुठभेड़ उस समय हुई जब सुरक्षाबलों को ओडिशा के रास्ते बड़ी संख्या में नक्सलियों के छत्तीसगढ़ सीमा में प्रवेश करने की सूचना मिली थी, जिसके बाद DRG की टीम नक्सलियों के घेराबंदी के लिए रवाना हुई थी।
Read Also- सुकमा के कोंटा क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 10 नक्सली ढेर
Statement of CM Vishnudev Sai: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षाबलों की इस सफलता पर खुशी व्यक्त की और उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नक्सलवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है, और बस्तर में शांति, विकास और नागरिकों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि बस्तर में शांति, विकास और प्रगति का दौर लौट आया है और छत्तीसगढ़ से नक्सलियों का सफाया निश्चित है।
Statement of CM Vishnudev Sai: गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ से नक्सलियों के सफ़ाये का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसे प्राप्त करने के लिए सरकार सुनियोजित तरीके से कार्य कर रही है।
सुकमा जिले में आज सुबह सुरक्षाबलों ने एक बड़ी कार्रवाई में 10 नक्सलियों को मार गिराया।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षाबलों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सरकार नक्सलवाद के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि… pic.twitter.com/8qL1jZlHEO— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) November 22, 2024




