Statement of TS Singh deo: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी वाले मामले पर छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव का बयान सामने आया है। टीएस सिंह देव ने कहा कि CGPSC में गड़बड़ी है की नहीं उसकी जांच अभी हो रही। इसके चलते कांग्रेस पार्टी को नुकसान उठाना पड़ा। युवाओं में इस बात को लेकर आक्रोश है।
Read Also- पीसीसी चीफ बैज का भाजपा पर तीखा हमला, कहा- ‘राम काज रोका, गौ सेवा बंद की, धर्मद्रोही है बीजेपी सरकार’
Statement of TS Singh deo: पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव ने कहा कि, CGPSC के चयनित छात्र किसी भी परिवार से हो सकते है। जांच गलत दिशा में की जा रही है। अगर मेरिट में है, तो सब ठीक। अगर मेरिट नहीं, तो जांच और कार्रवाई हो। सिंहदेव ने कहा कि मामला उठा तो युवाओं में रिएक्शन आया, जिससे कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ा।
Read Also- पत्नी को मामा की बाहों में देखकर पति हुआ आग बगुला, कर दिया ये बड़ा कांड….
Statement of TS Singh deo: बता दें कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने वर्ष 2021-2022 में प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन किया था। जिसमे प्रदेश के कई अधिकारियों और कांग्रेस नेताओं के रिश्तेदार पास होकर डिप्टी कलेक्टर,डीएसपी जैसे राज्य सेवा श्रेष्ठ पदो के लिए चयनित हुए थे। जिसके बाद से CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप लग रहे थे। वही प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होने के बाद विष्णुदेव साय सरकार ने CGPSC की परीक्षा में हुई गड़बड़ी का सीबीआई से जांच कराने का ऐलान किया था।




