नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार ट्रंप टैरिफ के खौफ से मंगलवार को उबरते हुए रिकवरी मोड में नजर आया. सोमवार की बड़ी गिरावट झेलने के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स मार्केट ओपन होते ही 1200 अंक उछल गया, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने भी 350 अंक की जोरदार उछाल के साथ कारोबार की शुरुआत की. इस बीच Tata Steel, Tata Motors से लेकर Adani Ports तक के शेयर ग्रीन जोन में कारोबार करते दिखे.
26/11 हमले के आतंकी तहव्वुर राणा की भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ अपील खारिज
सेंसेक्स-निफ्टी की जोरदार रिकवरी
शेयर मार्केट (Share Market) में मंगलवार को कारोबार की शुरुआत होने के साथ ही बीएसई का सेंसेक्स (BSE Sensex) अपने पिछले बंद 73,137.90 की तुलना में उछलकर 74,013.73 पर ओपन हुआ और कुछ ही देर में उछलकर 74,265.25 के स्तर पर पहुंचकर कारोबार करता नजर आया. एनएसई के निफ्टी (NSE Nifty) की बात करें, तो ये इंडेक्स अपने पिछले बंद 22,161.60 के लेवल से चढ़कर 22,446.75 पर खुला और कुछ ही मिनटों में ये 22,577.55 के लेवल पर पहुंच गया.
TATA समेत इन 10 शेयरों ने मचाया धमाल
शेयर बाजार में तेजी के बीच लार्जकैप कैटेगरी के 10 शेयरों में तूफानी तेजी आई. इनमें Titan (5.01%), Adani Ports (3.64%), Bajaj Finserve (3.05%), Tata Steel, (3.02%), Axis Bank (3%), Tata Motors (3.24%), SBI (2.79%), Zomato (2.22%), IndusInd Bank(2.06%), Reliance (1.20%) की
उछाल के साथ कारोबार करते दिखे.
इनके अलावा मिडकैप कैटेगरी में शामिल Policy Bazar Share (5.32%), Godrej Properties Share (5.13%), Dixon Share (4.72%), Mazgaon Dock Share (4.47%), IREDA Share (4.14%), Emcure Pharma Share (3.90%) की तेजी के साथ ट्रेड कर रहे थे, तो वहीं स्मॉलकैप शेयरों में KDDL Share 9.31%, जबकि BuleJet Share 7.63% चढ़कर कारोबार कर रहा था.




