Khabarwaad Raigarh: जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत 19 वर्षीय छात्र ने जहर पीकर आत्महत्या कर लिया। इससे पहले भी उसने खुदकुशी करने की कोशिश की थी, लेकिन विफल रहा। जब इलाज के बाद स्वस्थ होकर छात्र घर लौटा तो उसके बाद भी वह परिणाम को लेकर चिंता में था। एक बार फिर उसने तनाव में कीटनाशक पी लिया, लेकिन इस बार वह बच नहीं पाया और उसकी सांसे थम गई। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम टेरम का है।
Read Also: तेंदुए का शिकार, शरीर से नाखून, दांत गायब, जहर देकर मारने की आशंका, वन विभाग की टीम जांच में जुटी
जानकारी के मुताबिक ग्राम टेरम निवासी 19 वर्षीय गजानंद जोल्हे पिता देश लाल जोल्हे ने 8 मई को जहर का सेवन कर लिया था। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन आनन-फानन में उसे लेकर घरघोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। एक दिन अस्पताल में एडमिट रहने के बाद दूसरे दिन डॉक्टर ने उसे डिस्चार्ज कर दिया। लेकिन उसके बाद भी वह काफी परेशान था, चुपचाप रहता।
Read also: पहले पत्नी को पीटा, फिर पत्थर पटकर ली जान, शव को नाली में फेंककर हुआ फरार, 24 घंटे के भीतर दो हत्याओं से दहला ये जिला
एक बार फिर उसने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।




