Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, June 3
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » गांजा तस्करी पर सुकमा पुलिस का प्रहार, उत्तर प्रदेश के दो युवक गिरफ्तार, 122 किलो गांजा जब्त

    गांजा तस्करी पर सुकमा पुलिस का प्रहार, उत्तर प्रदेश के दो युवक गिरफ्तार, 122 किलो गांजा जब्त

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 31, 2025 बस्तर संभाग No Comments2 Mins Read
    गांजा तस्करी पर सुकमा पुलिस का प्रहार, उत्तर प्रदेश के दो युवक गिरफ्तार

    सुकमा। जिले के तोंगपाल पुलिस को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ गुरुवार को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नारकोटिक्स चेक पोस्ट पर की गई कार्रवाई में एक रेनॉल्ट ट्राइबर कार से 122.370 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद कर दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।

    मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर जांच अभियान चलाया। सहायक उप निरीक्षक कमलेश साहू के नेतृत्व में टीम ने संदिग्ध वाहन रेनॉल्ट ट्राइबर (क्रमांक UP-37-Z-2636) को रोका और जांच की। जांच में कार से 24 पैकेटों में बंद 122.370 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

    Read Also-  कोयला घोटाले के आरोपी सूर्यकांत तिवारी को नहीं किया जाएगा दूसरी जेल में शिफ्ट, कोर्ट ने खारिज की अर्जी

    उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं दोनों आरोपी
    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद हाशिम (32 वर्ष), निवासी किला कोना, काली मस्जिद, थाना कोतवाली, हापुड़, उत्तर प्रदेश तथा नबील खान (36 वर्ष), निवासी फूल गढ़ी, थाना देहात, हापुड़, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना तोंगपाल में अपराध क्रमांक 16/2025, धारा 20(ख)(ii)(ग) नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

    16.82 लाख रुपए की सामग्री जब्त
    पुलिस ने कार्रवाई के दौरान गांजा के साथ-साथ रेनॉल्ट ट्राइबर वाहन, दो मोबाइल फोन, 3,400 नकद सहित कुल 16,82,360 मूल्य की सामग्री जब्त की है।

    Read Also-  बिलासपुर की महिला बॉक्सर वर्ल्ड चैंपियनशिप में दिखाएगी दम: इंग्लैंड में देश का करेगी प्रतिनिधित्व, CM साय ने दी बधाई

    वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में हुई कार्रवाई
    इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित कुमार शाह एवं अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा एसडीओपी तोंगपाल रजत नाग के पर्यवेक्षण में अंजाम दिया गया। इसमें थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र यादव, सहायक उप निरीक्षक कमलेश साहू, प्रधान आरक्षक धनीराम लहरे, राजेन्द्र राठौर, हरेन्द्र यादव, आरक्षक फागू राम वट्टी, शेखर चुरेन्द्र व बुधराम नाग की सराहनीय भूमिका रही।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg sukma news sukma news sukma news cg sukma news in hindi sukma today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    CG NEWS: मेहमानों को शादी में बफे सिस्टम से भोजन कराने पर सामाजिक प्रतिबंध, डीजे बजाने थमाया नोटिस  

    बॉयज हॉस्टल में 10वीं के छात्र ने लगाई फांसी, आत्महत्या का कारण अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस  

    सुरक्षाबालों को बड़ी सफलता: नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए 46 लाख बरामद, बड़े पैमाने पर हथियार-उपकरण भी मिले

    बीजापुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 वर्दीधारी नक्सली ढेर, कई हथियार बरामद

    नक्सल अभियानों को लेकर अटकलों से बचें: बस्तर रेंज आईजीपी कार्यालय की अपील

    सुकमा में आधी रात इंसानियत जागी, जंगल से मिले नवजात को बचाया

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.