Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजीव भवन विवाद: FIR के विरोध में खम्हारडीह थाने के बाहर कांग्रेस का धरना, भाजपा नेताओं पर भी केस की मांग

    July 23, 2026

    स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित, सरकार ने हड़ताली अतिथि शिक्षकों को दिया 27 जुलाई तक का समय

    July 23, 2026

    NEET मुद्दे पर कांग्रेस पर बरसे प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, बोले— छात्रों के आंदोलन को राजनीति की भेंट चढ़ाया

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजीव भवन विवाद: FIR के विरोध में खम्हारडीह थाने के बाहर कांग्रेस का धरना, भाजपा नेताओं पर भी केस की मांग
    • स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित, सरकार ने हड़ताली अतिथि शिक्षकों को दिया 27 जुलाई तक का समय
    • NEET मुद्दे पर कांग्रेस पर बरसे प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, बोले— छात्रों के आंदोलन को राजनीति की भेंट चढ़ाया
    • छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा के लिए आईआईटी मद्रास के साथ हुआ ऐतिहासिक एमओयू
    • 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते महिला आरक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार
    • रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा में उठाया किसानों की फसल खरीदारी का मुद्दा
    • डिजिटल सुशासन की राह पर छत्तीसगढ़: सेवा सेतु पर 35 विभागों की 564 सेवाएं, AI और भारतनेट से मिलेगी नई रफ्तार
    • अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, July 24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » नीट-यूजी परीक्षा पर आज सुप्रीम सुनवाई : कोर्ट के फैसले पर टिकी 24 लाख निगाहें, कोर्ट में 38 याचिकाएं सुनी जाएंगी

    नीट-यूजी परीक्षा पर आज सुप्रीम सुनवाई : कोर्ट के फैसले पर टिकी 24 लाख निगाहें, कोर्ट में 38 याचिकाएं सुनी जाएंगी

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 8, 2024 trending No Comments3 Mins Read

    Supreme Hearing Today on NEET-UG Exam : विवादों में घिरी नीट यूजी-2024 पर सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई होगी। नीट परीक्षा कराने वाली एनटीए ने हाल ही में कोर्ट में कहा था कि बड़े पैमाने पर किसी गड़बड़ी के सबूत नहीं हैं। ऐसे में अगर परीक्षा रद्द की जाती है तो लाखों ईमानदार बच्चों के लिए गंभीर संकट पैदा हो जाएगा। कुल 38 याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। इनमें एक बड़ी मांग परीक्षा रद्द करवाने और नए सिरे से परीक्षा कराने से जुड़ी हैं। वहीं, नीट देने वाले 50 से अधिक छात्रों ने फिर पेपर कराने के खिलाफ याचिका दी।

    Read Also :  जमीन बेचकर ठगी, 4 लोगों को पुलिस ने बनाया आरोपी

    छत्तीसगढ़ पेपर लीक में यूपी के विधायक का हाथ

    नीट 2024 पेपर लीक मामले में यूपी के विधायक बेदीराम के तार जुड़ रहे हैं। इस कांड में उसका नाम नीट पेपर लीक के आरोपी बिजेंद्र गुप्ता ने लिया है। बेदीराम वही है, जो छत्तीसगढ़ पीएमटी 18 जून 2011 को पेपर लीक में गिरफ्तार हुआ था। जेल भी हुई। बाद में कोर्ट से जमानत मिली। फिर सबूतों के अभाव में 2018 में कोर्ट ने बरी कर दिया था।

    Read Also : छत्तीसगढ़ में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी

    जो ‘फरार’, वे बिहार से देशभर में लीक करा रहे

    भास्कर पड़ताल में पता चला कि जिन परीक्षा माफियाओं को पटना पुलिस फरार मानती है, वे यहीं बैठकर पेपर लीक कराने की साजिश रचते हैं। उनमें सबसे बड़ा नाम जहानाबाद के अतुल वत्स का है। दूसरा बड़ा नाम समस्तीपुर के विद्यापति नगर के बिजेंद्र गुप्ता का है। दोनों के खिलाफ मार्च 2022 में ही दानापुर थाने में केस दर्ज किया गया था। तब अश्विनी सौरभ, रूपेश, शिव शंकर और तनेश पकड़े गए थे। 28 महीने से अतुल व बिजेंद्र को पटना पुलिस नहीं पकड़ सकी। सूत्रों की मानें तो दोनों पटना में ही हैं।

    Read Also : सौम्या चौरसिया, रानू साहू सहित समीर बिश्नोई की फिर बढ़ी मुश्किलें, दर्ज हुआ एक नया FIR, जानें पूरा मामला

    नीट से जुड़े 873 केस कोर्ट में; 3 साल में 172 आए

    2021 तक नीट परीक्षा से जुड़े 701 केस देशभर की अदालतों में थे। 2021 के बाद के मामले जुड़ने पर आंकड़ा 873 होता है। पिछले 3 साल की बात करें तो हर साल औसतन 60 मामले कोर्ट पहुंचे हैं। 2024 में 71, 2023 में 44 और 2022 में 57 केस आए। दिल्ली हाईकोर्ट में नीट से जुड़े सबसे ज्यादा मामले गए। 2024 में इनकी संख्या 20 व 2023 में 15 और 2022 में 30 रही। ये परीक्षा, प्रवेश और रिजल्ट आदि से जुड़े थे।

    Read Also : पंचायत सचिव संघ के सम्मान समारोह में शामिल हुए सीएम साय, कहा- सचिवों के शासकीयकरण के लिए बहुत जल्द बनाई जाएगी कमेटी

    सीयूईटी की आंसर-की जारी; 200 रु. शुल्क देकर महज 5 स्टेप में दर्ज कराएं आपत्तियां…

    एनटीए ने रविवार को सीयूईटी यूजी (अंडरग्रेजुएट कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी। सीयूईटी यूजी आंसर-की का आपत्ति शुल्क 200 रु. है। इन 5 स्टेप से आप पूरी प्रक्रिया कर सकते हैं-

    1.सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.ac.in/ पर जाएं।

    2.सीयूईटी यूजी 2024 आंसर-की के लिंक पर क्लिक करें।

    3.अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।

    4.‘लॉगिन’ बटन पर क्लिक करें।

    5.स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में आंसर-की दिखेगी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    supreme court supreme court hearing on neet supreme court hearing on neet 2024 supreme court hearing on neet ug 2024 supreme court of india supreme court on neet 2024 supreme court on neet exam
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    शराब घोटाला मामला: सुप्रीम कोर्ट से चैतन्य बघेल को बड़ी राहत, जमानत के खिलाफ याचिकाएं खारिज

    दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की हिरासत का रायपुर में विरोध, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

    भारत की बढ़ती वैज्ञानिक क्षमता और नवाचार का सशक्त प्रतीक है विक्रम-1 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    भारत ने रचा इतिहास, पहले निजी ऑर्बिटल रॉकेट ‘विक्रम-1’ का सफल प्रक्षेपण

    NEET आंदोलन में शामिल हुए अमित जोगी, भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक से की मुलाकात

    तेलंगाना में सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, माओवादियों का विस्फोटक डंप बरामद

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.