T20 World Cup, AFG vs BAN: आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप 2024 में अफगानिस्तान ने इतिहास रच दिया है। सुपर-8 राउंड के अपने आखिरी मुकाबले में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 8 रन से हराया। इसके साथ ही अफगानिस्तान टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंच गया। अफगानिस्तान पहली बार विश्व कप के अंतिम-4 में पहुंचा है। वहीं इस मैच के हीरो नवीन-उल-हक रहे, उन्होंने 4 विकेट झटके। वहीं कैप्टन राशिद खान ने भी चार विकेट लिया।
Read Also- रोमांचक मुकाबले में इंडिया ने पाकिस्तान को 6 रनो से दी मात
T20 World Cup, AFG vs BAN: अफगानिस्तान और बांग्लादेश के इस मैच में टॉस जीतकर अफगानिस्तान ने बल्लेबाजी का फैसला किया। उसने 20 ओवर में 5 विकेट पर 115 रन बनाए। रहमानुल्लाह गुरबाज ने 55 गेंदों में 43 रन बनाए। तो वहीं इब्राहिम जादरान 18 रन बनाकर आउट हुए। उसके बाद बल्लेबाजी करने आए अजमतउल्लाह जजई ने 10 रन बनाए और राशिद खान ने लास्ट में 10 गेंदों में 19 रन की पारी खेली। बांग्लादेश के लिए तंजीम हसन साकिब ने शानदार गेंदबाजी करते हुए कुल 5 विकेट झटके। वहीं रिशाद हौसेन ने 3 विकेट हासिल किये।
Read Also- भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने विश्व चैंपियन जर्मनी को 3–0 से दी मात, अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंची..
T20 World Cup, AFG vs BAN: अफगानिस्तान की पारी पूरी होते ही बारिश आ गई। जिसके कारण बांग्लादेश की टीम को बल्लेबाजी करने में परेशानी का समाना करना पड़ा। इस दौरान एक ओवर की कटौती हुई और लक्ष्य 19 ओवर में 114 रन का किया गया। लेकिन स्कोर का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम 17।5 ओवर में 105 रन ही बना सकी। मुकाबले में बांग्लादेश के ओपनर बल्लेबाज लिटन दास अंत तक नाबाद रहे। उन्होंने 49 गेंद में 54 रन की पारी खेली।
Read Also- दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को भारत के आर. प्रज्ञानानंद ने दी मात, रचा इतिहास
AFG vs BAN : दोनों टीमों की प्लेइंग-11
अफगानिस्तान : रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जदरान, गुलबदीन नईब, आजमतुल्लाह ओमरजई, मोहम्मद नबी, करीम जनत, राशिद खान (कप्तान), नांगेयालिया खरोटे, नूर अहमद, नवीन उल हक और फजलहक फारूकी।
बांग्लादेश : लिटन दास, तानजिद हसन, नजमुल हुसैल शांतो (कप्तान), तौहिद ह्दय, शाकिब अल हसन, महमूदुल्लाह, सौम्य सरकार, रिषाद हुसैन, तास्किन अहमद, तनजिम हसन साकिब और मुस्ताफिजुर रहमान।




