T20 World Cup Final: दक्षिण अफ्रीका को फाइनल मुकाबले में हराकर भारत 17 साल बाद एक बार फिर टी20 विश्व विजेता बना। शनिवार को बारबाडोस में खेले गए मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को सात रनों से हरा दिया। विश्व विजेता का खिताब अपने नाम करने के बाद सभी भारतीय खिलाड़ियों के आंखों में खुशी के आंसू झलक रहे थे। इस जीत के साथ ही कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 से संन्यास ले लिया। अपने आखिरी टी20 वर्ल्ड की जीत का जश्न उन्होंने बहुत ही खास अंदाज में मनाया। उन्होंने इस पल को हमेशा के लिए अपने अंदर समा कर रखने के लिए मैदान से मिट्टी उठाकर खा लिया।
Read Also- वर्ल्ड कप जिताकर रोहित-विराट का टी-20 से रिटायरमेंट, कोहली प्लेयर ऑफ द फाइनल, शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड को बाहर किया
T20 World Cup Final: बारबाडोस के केनसिंगटन ओवल ही वह मैदान है, जहां रोहित शर्मा ने टी20 प्रारूप में आखिरी बार कप्तानी की और टीम इंडिया को विश्व कप विजेता बना दिया। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने जीत के जश्न का वीडियो साझा किया। इस वीडियो में रोहित शर्मा का भी एक वीडियो शामिल था। आईसीसी द्वारा साझा किए गए वीडियो में कप्तान रोहित शर्मा को मैदान से मिट्टी उठाते हुए देखा गया। दरअसल, यह उसी मैदार की मिट्टी है, जहां भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। रोहित ने मैदान से मिट्टी उटाकर उसे अपने मुंह में रख लिया।
यहां देखे वीडियो
Read Also- विश्व विजेता टीम इंडिया की जमकर हो रही तारीफ, पीएम मोदी ने प्लेयर्स से फोन पर बात की, धोनी बोले- जन्मदिन के शानदार उपहार के लिए धन्यवाद
T20 World Cup Final: मैच खत्म होने के बाद रोहित शर्मा ने टी20 प्रारूप से संन्यास लेने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि विश्व कप जीतने के बाद अलविदा कहने से बेहतर कुछ नहीं है। रोहित ने टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों की सराहना भी की। उन्होंने मुख्य कोच राहुल द्रविड के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।




