Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, June 10
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों की कमी होगी दूर… अंग्रेजी, गणित, विज्ञान जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों के 53 पदों पर हो रही भर्ती

    आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों की कमी होगी दूर… अंग्रेजी, गणित, विज्ञान जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों के 53 पदों पर हो रही भर्ती

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 7, 2024 trending No Comments4 Mins Read
    Teacher Recruitment in Janjgir Champa
    Teacher Recruitment in Janjgir Champa

    Teacher Recruitment in Janjgir Champa:  जांजगीर चांपा जिले के सात स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में सालभर से शिक्षक, सहायक शिक्षकों की कमी बनी हुई थी। जिसके कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। आत्मानंद स्कूलों में गणित, विज्ञान, भौतिकी, अंग्रेजी जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों के 45 पद रिक्त थे। शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए अब प्रयास शुरू किया गया है। इसके लिए आनलाइन माध्यम से आवेदन मंगाया गया था। आवेदन करने की अंतिम छह नवंबर थी। अब पात्र आवेदनों की छटनी कर पात्र अपात्र की सूची जारी की जाएगी।

    दो वर्ष पूर्व शिक्षा विभाग द्वारा विज्ञापन जारी
    Teacher Recruitment in Janjgir Champa:   शिक्षकों के रिक्त पद पर भर्ती के लिए दो वर्ष पूर्व शिक्षा विभाग द्वारा विज्ञापन जारी किया गया था। मगर अधिकांश शिक्षकों और सहायक शिक्षकों का उनके मनपसंद स्थान पर नौकरी मिल जाने के कारण यहां के स्कूलों को छोड़कर चले गए हैं। जिसके चलते स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम अकलतरा में विज्ञान व गणित शिक्षक के एक – एक पद, सहायक शिक्षक 2 और प्रयोगशाला सहायक का एक पद रिक्त थे।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड शुरू…अगले हफ्ते से गिरेगा पारा, 5 दिन न्यूनतम तापमान में बदलाव के आसार नहीं

    इसी तरह बलौदा में व्याख्याता गणित एक, शिक्षक संस्कृत एक, सहायक शिक्षक के तीन और एक प्रयोगशाला सहायक का पद रिक्त था। पामगढ़ में सामाजिक विज्ञान शिक्षक के एक पद , अंग्रेजी शिक्षक के एक और सहायक शिक्षक चार और एक प्रयोगशाला सहायक , प्रधान पाठक प्राथमिक का पद रिक्त थे।

    सारागांव में शिक्षक अंग्रेजी एक, सहायक शिक्षक चार और बम्हनीडीह में व्याख्याता भौतिक शास्त्र , संस्कृत, जीव विज्ञान , वाणिज्य , शिक्षक अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान, और सहायक शिक्षक के एक एक पद रिक्त थे। इसी तरह नवागढ़ के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में शिक्षक विज्ञान एक, सहायक शिक्षक एक, सामाजिक विज्ञान, प्रयोगशााला सहायक एक ग्रंथपाल का एक पद रिक्त थे।

    Read Also-  कांग्रेस पार्षद ने अपने ही दोस्त को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, फिर खुद थाने में किया सरेंडर…

    रिक्त विषय की पढ़ाई शुरू नहीं हो सकी
    Teacher Recruitment in Janjgir Champa:   स्कूल खुलने के चार माह बाद भी शिक्षकों की कमी के चलते रिक्त विषय की पढ़ाई शुरू नहीं हो सकी थी। ऐसे में शिक्षा के गुणवत्ता में सुधार उम्मीद नहीं की जा सकती थी। अब सभी प्रमुख विषय के व्याख्याता, सहायक शिक्षक, प्रयोगशाला सहायक सहित 53 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके लिए छह नवंबर तक आनलाइन आवेदन मंगाए गए थे। प्राप्त आवेदनों की अब छंटनी करने के बाद पात्र और अपात्रों की सूची जारी की जाएगी।

    बम्हनीडीह में दो शिक्षकों के भरोसे पांच कक्षाएं
    स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में शिक्षकों की कमी किस कदर है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है प्राथमिक और माध्यमिक की कक्षाएं दो से तीन शिक्षकों के भरोसे चल रही है। सेजेस बम्हनीडीह में सहायक ग्रेड दो से लेकर महत्वपूर्ण विषयों के व्याख्याता, शिक्षक और सहायक शिक्षकों सहित 13 पद रिक्त है। यहां प्राइमरी की पांच कक्षाओं की पढ़ाई मात्र दो शिक्षकों के भरोसे हो रही है तो मिडिल की कक्षाओं की पढ़ाई तीन शिक्षकों के भरोसे हो रही है।

    Read Also-  पैसों के दम पर चाहिए था नौकरी, जब ठगा गया तो आई अक्ल… अब डिप्टी कलेक्टर समेत पांच के खिलाफ की शिकायत

    बोर्ड के विद्यार्थियों को सता रही थी चिंता
    शिक्षकों की कमी के बाद भी बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम आए हैं। मगर फिर भी दसवीं बारहवीं बोर्ड के विद्यार्थियों को पढ़ाई की चिंता सता रही थी। एक तरफ शिक्षकों की कमी के चलते महत्वपूर्ण विषयों की पढ़ाई नहीं हो पाई तो इसका असर बच्चों की पढ़ाई के साथ साथ उनके परीक्षा परिणाम पर भी पड़ सकता है। ऐसे में वे परीक्षा में बेहतर परिणाम कैसे ला पाएंगे। वहीं शिक्षकों की कमी को दूर करने शासन प्रशासन के द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा था।

    सुबह स्कूल लगने से भी पढ़ाई हो रही प्रभावित
    शासन ने स्पष्ट निर्देश जारी किया था कि जिन विद्यालयों में अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यम के स्कूल संचालित होंगे वहां सुबह की पाली में हिंदी माध्यम की कक्षाएं लगेंगी और दोपहर की पाली में अंग्रेजी माध्यम की कक्षाएं संचालित होगी। मगर जिला मुख्यालय जांजगीर , नवागढ़ सहित कुछ स्थानों में शासन के आदेश को धता बताते हुए अपनी सुविधा के हिसाब से सुबह की पाली में अंग्रेजी माध्यम और दोपहर की पाली में हिंदी माध्यम की कक्षाएं लगाई जा रही है। इसके कारण अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थियों की पढ़ाई केवल साढ़े तीन घंटे तक ही हो पा रही है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    atmanand school recruitment 2024 janjgir champa jobs janjgir champa sages school recruitment 2024 janjgir champa vacancy news jobs in janjgir champa swami atmanand school janjgir champa recruitment 2024 teacher recruitment 2024 teacher vacancy in janjgir champa
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मातृत्व अधिकार पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: गर्भपात के बाद दोबारा मां बनने पर भी मिलेगा पूरा मातृत्व अवकाश

    दलदल में फंसा हाथी शावक, मां रातभर बचाने की कोशिश करती रही… रायगढ़ में फिर गई एक मासूम जान

    रिश्तों में जहर: घरेलू कलह ने पति-पत्नी को पहुंचाया खून-खराबे तक

    एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा

    मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.