Khabarwaad National Desk: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां एक कार की ट्रक से टक्कर हो गई, जिसमें एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई. कार सवार परिवार गाजियाबाद से गजरौला जा रहा था, तभी देर रात यह हादसा हुआ.
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा दिल्ली-लखनऊ हाईवे NH-9 पर गढ़ कोतवाली इलाके के अल्लाबख्शपुर कट के पास हुआ. कार सवार परिवार गाजियाबाद से गजरौला जा रहा था, तभी देर रात यह हादसा हुआ. इस हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग गाजियाबाद के रहने वाले ही बताए जा रहे हैं.
Read also: प्रेम विवाह से थी दादी सास को आपत्ति, रोज सुनाती थी ताने, आखिरकार बहू ने उठाया खौफनाक कदम
वहीं घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जो एक शख्स घायल है, उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया है. इस घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया, जिससे आने-जाने वालों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.
Read Also: होर्डिंग गिरने से अब तक 14 लोगों की मौत, 74 घायल
बताया जा रहा है कि कार ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया था, जिसकी वजह से हाईवे पर बने डिवाइडर से टकरा गई. कार की स्पीड बहुत तेज थी, इसकी वजह से वो नेशनल हाईवे पर पलट गई. इस दौरान दूसरी दिशा से आ रहा ट्रक कार से टकरा गया. हादसा इतना भयंकर था कि टक्कर होने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए.




