बलौदाबाजार। जिले में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले एक फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने खुद को प्रभावशाली व्यक्ति बताकर एक युवक से सांई ट्रस्ट नामक संस्था में जी.पी. कोऑर्डिनेटर की नौकरी लगवाने का झांसा दिया और 3,50,000 की ठगी की।
मुख्यमंत्री ने बिरहोर महिलाओं को सौंपी पक्के आवास की चाबी
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पीड़ित से संपर्क कर दावा किया कि वह सीधे चयन करवा सकता है। झांसे में आकर युवक ने रकम नकद और किस्तों में दे दी। आरोपी ने शुरुआत में फर्जी दस्तावेज दिखाकर नियुक्ति प्रक्रिया का दिखावा किया, लेकिन समय बीतने पर कोई नौकरी नहीं मिली और आरोपी टालमटोल करने लगा।
सरकारी राशन दुकान से लाखों की चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात, जांच में जुटी पुलिस
ठगी का अहसास होते ही पीड़ित ने बलौदाबाजार थाना में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने IPC की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। आरोपी लगातार स्थान बदलता रहा, जिससे उसकी गिरफ्तारी में देरी हुई। लेकिन तकनीकी साक्ष्य और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने एक टीम गठित कर निगरानी शुरू की। अंततः गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को बलौदबाज़ार के बाहरी इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया।




