Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    बीजेपी MLA अजय चंद्राकर की टीएस बाबा को एडवाइस; इशारे-इशारे में कांग्रेस छोड़ भाजपा आने दिया न्योता

    May 25, 2026

    मातृत्व अधिकार पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: गर्भपात के बाद दोबारा मां बनने पर भी मिलेगा पूरा मातृत्व अवकाश

    May 25, 2026

    CG NEWS: मेहमानों को शादी में बफे सिस्टम से भोजन कराने पर सामाजिक प्रतिबंध, डीजे बजाने थमाया नोटिस  

    May 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बीजेपी MLA अजय चंद्राकर की टीएस बाबा को एडवाइस; इशारे-इशारे में कांग्रेस छोड़ भाजपा आने दिया न्योता
    • मातृत्व अधिकार पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: गर्भपात के बाद दोबारा मां बनने पर भी मिलेगा पूरा मातृत्व अवकाश
    • CG NEWS: मेहमानों को शादी में बफे सिस्टम से भोजन कराने पर सामाजिक प्रतिबंध, डीजे बजाने थमाया नोटिस  
    • मोदी सरकार ने फिर बजाया महंगाई का डंका, पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार चौथी बढ़ोतरी
    • कहीं फिल्मी पुलिस की तरह देर से तो नहीं पहुंच रही मदद? गृहमंत्री ने खुद परखा सिस्टम
    • दलदल में फंसा हाथी शावक, मां रातभर बचाने की कोशिश करती रही… रायगढ़ में फिर गई एक मासूम जान
    • कमिश्नरेट प्रणाली का डर या फिर हादसा: पुलिस पेट्रोलिंग देख नदी में नव-युवक ने लगाई छलांग, डूबने से हुई मौत
    • धमतरी-वासियों के लिए गुड न्यूज़: नए ट्रामा यूनिट में गंभीर मरीजों को मिलेगा फौरन इलाज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, May 25
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » DURG: राह चलती महिलाओं के साथ दुष्कर्म और लूट करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

    DURG: राह चलती महिलाओं के साथ दुष्कर्म और लूट करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareDecember 21, 2024Updated:December 21, 2024 अपराध No Comments5 Mins Read
    Durgbhilai Crime News
    Durgbhilai Crime News

    Durgbhilai Crime News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र में राह चलते महिलाओं और लड़कियों के साथ रेप और लूटपाट की घटनाओ को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम हृदेश यादव है, जो उत्तर प्रदेश के जिला बदायूं का निवासी है। आरोपी पहले महिला से रेप करता था, फिर उससे लूटपाट कर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो जाता था।

    Read Also-  पत्नी ने किया मतांतरण, परेशान पति ने दीवार पर सुसाइड नोट लिखकर लगा ली फांसी

    दरअसल 15 दिसंबर को ग्राम नवातरिया खेदामारा निवासी पीड़िता ने जामुल थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह घरों में साफ सफाई का काम करती है। 15 दिसंबर की शाम 6:30 बजे सुविधा अस्पताल के आगे गोयल फटाका गोदाम के पास एक अंजान व्यक्ति सिल्वर रंग की बाइक से पहुंचा और उसे धक्का देकर गिरा दिया।

    इससे पहले उसी व्यक्ति ने बोगदा पुल के पास भी ऐसा ही किया लेकिन वहां खुद ही संभाला और जाने दिया। इसके बाद सुविधा अस्पताल के आगे गोयल फटाका दुकान के पास पुनः ठोकर मारकर गिराया। गिरने पर प्रार्थि पीड़िता के मुंह को दबाया और अंधेरे में ले जाकर जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं दुष्कर्म करने के बाद पीड़िता के दोनों कानों की सोने की बॉली, चांदी के पायल लेकर फरार हो गया।

    Read Also-  दर्दनाक हादसा: रेलवे फाटक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

    Durgbhilai Crime News:  शिकायत मिलने के बाद जामुल पुलिस ने अपराध दर्ज किया और आरोपी की तलाश शुरू की। टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज एकत्रित कर उनका विश्लेषण किया गया। इससे पता चला कि घटना 15 दिसंबर शाम 06:00 से 07:00 बजे के बीच की है। आरोपी पीड़िता के आगे पीछे अपनी सिल्वर कलर की मोटर सायकल से चल रहा है। प्राप्त फूटेज को स्थानीय स्तर पर प्रचार प्रसार कर जानकारी एकत्रित की जा रही थी लेकिन आरोपी का सुराग नहीं मिल रहा था। इस बीच 17 दिसंबर को भिलाई नगर थाने में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया।

    Read Also-  कांग्रेसियों ने केंद्रीय गृहमंत्री शाह का पुतला फूंका, ​इस्तीफे की मांग को लेकर निकाला जुलूस

    सेक्टर-9 अस्पताल ग्राउंड के पास लूट की कोशिश
    Durgbhilai Crime News:  पुलिस ने बताया कि पीडित महिला भी घरेलू काम करती है। उसने बताया कि हास्पिटल सेक्टर में घरेलू झाडू पोछा के काम के उपरांत अपनी सायकल से अपने घर सेक्टर 10 के लिए जाते समय सड़क 35 के पास एकांत में खड़े एक 20-22 साल के व्यक्ति अचानक से सामने आकर उसकी सायकल का हेन्डल पकड़ लिया।

    फिर झाड़ियों की तरफ मोड़कर ले गया और गिराकर अन्दर झाड़ियों में खींचकर वहीं पड़े पत्थर को सिर में पटककर मारने की धमकी देकर दुष्कर्म करने लगा। इस दौरान पीडिता मदद के लिए चिल्लाई तो आसपास के लोग बाहर निकले। यह देख बदमाश अपनी बाइक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने घटना स्थल से सिल्वर रंग की बाइक बरामद की। यह वही बाइक निकली जो जामुल में हुए वारदात में आरोपी ने इस्तेमाल किया था। अब पुलिस के बाद बाइक की मदद से आरोपी तक पहुंचने का रास्ता था। घटना स्थल पर आरोपी का एक जूता भी मिला।

    Read Also-  एनआईए ने बीजेपी नेता हत्याकांड में तीन माओवादी ऑपरेटिव्स के खिलाफ दाखिल किया आरोपपत्र

    बाइक की मदद से आरोपी तक पहुंची पुलिस
    आरोपी तक पहुंचने में पुलिस के लिए बाइक की डिटेल काफी काम आई। बाइक का डिटेल निकालने पर वाहन स्वामी का पता एसीसी जामुल का होना पता चला। वाहन स्वामी के रजिस्ट्रेशन में दिये गये पता व मोबाइल नम्बर के आधार पर एसीसी कॉलोनी जामुल जाकर पता किया गया। स्वामी एसीसी जामुल फैक्ट्री में कार्यरत था जो 2022 में रिटायर्ड होकर अपने गृह ग्राम उत्तर प्रदेश चला गया। वहीं मोबाइल रजिस्ट्रेशन एजेंट का होना पाया गया जिसने ओटीपी जनरेट करने के लिए दर्ज कर दिया था।

    इसके बाद बाइक का बारीकी से निरीक्षण करने पर उसमें लगे बैग में साहू सर्विस सेन्टर, नंदिनी रोड पथरिया प्रो. नंद किशोर साहू लिखा मिली। साहू सर्विस सेन्टर पहुंचकर पतासाजी करने पर नंद कुमार ने बताया कि गांव डुमा-पथरिया निवासी चेतन साहू नामक व्यक्ति के पास ऐसा वाहन होना बताया। चेतन साहू से संपर्क करने पर उसने बताया कि उक्त बाइक को उसने एलएन पाण्डेय से दो वर्ष पूर्व 12000 रुपए में खरीदा और 1 माह पहले ही लेबर कैम्प राम मंदिर के पीछे, रावण भाठा जामुल निवासी हृदेश यादव को 9000 रुपए में बेच दिया। उसने खरीदी बिक्री नामा भी दिखाया।

    Read Also-  पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा में मची भगदड़, कई महिलाएं घायल

    घेराबंदी कर हृदेश को पुलिस ने पकड़ा
    इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर हृदेश यादव को पकड़ा। आरोपी से घटना एवं वाहन के संबंध में पूछताछ करने पर गोल मोल जवाब देता रहा किन्तु कड़ाई से पूछने पर उक्त दोनों घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से उसकी निशानदेही पर सोने-चांदी के जेवरात व वाहन खरीदी ब्रिक्री के पेपर बरामद किया गया। अग्रिम कार्यवाही संबंधित थाना जामुल व भिलाई नगर से की जा रही है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg news durg latest news durg news durg news cg durg news in hindi durg news today durgbhilai latest news mp news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    कहीं फिल्मी पुलिस की तरह देर से तो नहीं पहुंच रही मदद? गृहमंत्री ने खुद परखा सिस्टम

    फल पकते रहे, किसान टूटते रहे… धमधा की दर्दनाक तस्वीर

    सुजुकी शो-रूम में महिला कर्मचारी ने अपने CEO पर फेंकी सियाही, पुलिस के सामने थप्पड़ भी जड़ा

    हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक

    डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी

    जनता ने निभाई जिम्मेदारी, पुलिस ने टाली ड्यूटी: मासूम के मामले में दो निलंबित

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.