MP Shahdol Crime News: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के ब्यौहारी क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब स्थानीय लोगों ने रीवा-शहडोल स्टेट हाइवे को जाम लगा दिया। ब्यौहारी थाना क्षेत्र के ग्राम घोरसा निवासी एक मजदूर युवक घर से मजदूरी के लिए निकला था और लापता हो गया। जिसका पांच दिन बाद गांव के कुंए में शव मिलने से परिजन हत्या की आशंका जताते हुए सड़क पर उतर आए हैं।
MP Shahdol Crime News: ब्यौहारी थाना क्षेत्र के ग्राम घोरसा निवासी 25 वर्षीय अनुज अगरिया 5 दिन पहले घर से मजदूरी के लिए निकला था। जो अचानक ही लापता हो गया। जब शाम तक अनुज घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने ब्यौहारी थाने में गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। तभी बुधवार दोपहर गांव के ही कुंए में तैरता हुआ एक शव दिखा। जब ग्रामीणों ने बारीकी से देखा तो पता लगा कि 5 दिन से लापता अनुज का शव है। जिसकी पुलिस को दी।
MP Shahdol Crime News: कुंए में शव मिलने से हत्या की आशंका जाहिर करते हुए नाराज परिजन व स्थानीय लोगों ने रीवा शहडोल स्टेट हाइवे में जाम लगा दिया। हाइवे में जाम लगने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए आरोपी के गिरफ्तारी के साथ साथ जिले के वरिष्ठ अधिकारियों से घटना स्थल पहुंच मिलने की मांग कर रहे है। इस पूरे मामले में ब्यौहारी एसडीओपी रवि कोल का कहना है कि, लापता युवक का शव मिलने के बाद कुछ लोग नाराजगी व्यक्त करते हुए विरोध किए थे। समझाइश के बाद जाम हटा लिया गया है। अब स्थित सामान्य है।