भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई में फर्जी तरीके से जमीन की बिक्री करने वाले जीजा साली की जोड़ी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक ही जमीन को 7 अलग – अलग लोगों को बेचा था। पुलिस ने आरोपियों ने खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
राज्य में त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन: नक्सलवाद पर लोकतंत्र की ऐतिहासिक जीत, दशकों बाद बस्तर के गांवों में गूंजेगा लोकतंत्र का स्वर
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की थी। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए जिले के अलग अलग जगहों पर दबिश दी।
नई दिल्ली भगदड़: रेलवे स्टेशन पर किए गए 5 बड़े बदलाव, SC में भी जनहित याचिका दाखिल
गिरफ्तारी के लिए उनि गुरविन्दर सिंह संधू के द्वारा टीम गठित कर तथाकथित साधना देवी एवं कन्हैया शर्मा की पता तलाश में खुर्सीपार जाकर दबिश दी गई, लेकिन आरोपी घर से फरार मिले। पुलिस टीम आरोपियों के संबंध में तकनीकी जानकारी प्राप्त कर लगातार इन्हें तलाश रही थी। पुलिस ने महिला के मायके अहिवारा वार्ड-6 थाना नंदिनी नगर में जाकर दबिश दी, जहां पर कन्हैया लाल (67 वर्ष) निवासी सुन्दर भवन के पास खुर्सीपार जिला दुर्ग एवं रजनी रत्नम (59 वर्ष) निवासी खुर्सीपार मिले। उनसे पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया। उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय मेें प्रस्तुत किया गया है।




