Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    मुख्यमंत्री साय से लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात : 14वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई चर्चा

    July 22, 2026

    राज्यपाल के स्वेच्छानुदान से बना शबरी वाचनालय, जनजातीय छात्राओं को मिला अध्ययन का आधुनिक केंद्र

    July 22, 2026

    छत्तीसगढ़ में बढ़ते सड़क हादसों पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार-एनएचएआई से मांगा जवाब

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री साय से लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात : 14वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई चर्चा
    • राज्यपाल के स्वेच्छानुदान से बना शबरी वाचनालय, जनजातीय छात्राओं को मिला अध्ययन का आधुनिक केंद्र
    • छत्तीसगढ़ में बढ़ते सड़क हादसों पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार-एनएचएआई से मांगा जवाब
    • अपहरण, लूट और हत्या मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद, 10-10 हजार का जुर्माना
    • JDA प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा 17 सूत्रीय मांगपत्र, कई मुद्दों पर मिला आश्वासन
    • सत्ता-संगठन के समन्वय और चुनावी तैयारी पर भाजपा कोर ग्रुप की अहम बैठक
    • अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार विक्रम यादव के इलाज पर सरकार की नजर, संस्कृति मंत्री ने दिए विशेष निर्देश
    • स्टेट जीएसटी की बड़ी कार्रवाई, 10 करोड़ की टैक्स चोरी मामले में स्टील कारोबारी गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, July 22
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर बनेगा देश का दूसरा जंगल वारफेयर कॉलेज, कभी ‘लाल आतंक’ का गढ़ रहा इलाका, अब बनेगा जवानों की ट्रेनिंग का अड्डा

    कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर बनेगा देश का दूसरा जंगल वारफेयर कॉलेज, कभी ‘लाल आतंक’ का गढ़ रहा इलाका, अब बनेगा जवानों की ट्रेनिंग का अड्डा

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareSeptember 14, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर बनेगा देश का दूसरा जंगल वारफेयर कॉलेज

    बीजापुर। कभी नक्सलियों का सबसे बड़ा गढ़ और सुरक्षित ठिकाना रही कर्रेगुट्टा पहाड़ी अब सुरक्षाबलों की ताकत बढ़ाने का केंद्र बनने जा रही है। इस पहाड़ी पर जल्द ही देश का दूसरा जंगल वारफेयर कॉलेज स्थापित किया जाएगा। यहां सीआरपीएफ, छत्तीसगढ़ पुलिस, DRG और अन्य सुरक्षा बलों के जवानों को जंगल में लड़ाई और आतंकवाद-नक्सलवाद से निपटने की उन्नत ट्रेनिंग दी जाएगी।

    कॉलेज का निर्माण कार्य केंद्र सरकार करेगी, जबकि यहां तक पहुंचने के लिए सड़क और अन्य आधारभूत सुविधाएं राज्य सरकार उपलब्ध कराएगी। यह प्रदेश का दूसरा और देश के चुनिंदा कॉलेजों में से एक होगा।

    21 दिन चला था कर्रेगुट्टा ऑपरेशन
    कर्रेगुट्टा पहाड़ी को इसी वर्ष एक ऐतिहासिक ऑपरेशन के बाद नक्सलियों से मुक्त कराया गया। 21 अप्रैल से शुरू इस अभियान में लगातार 21 दिन तक मुठभेड़ और सर्चिंग ऑपरेशन चला। इस दौरान 31 नक्सली ढेर किए गए, सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के बनाए 214 बंकर ध्वस्त किए और 4 तकनीकी इकाइयों को नष्ट किया।

    Read Also-  Bijapur Encounter Update: 16 लाख के दो ईनामधारी माओवादी ढेर, हथियार और विस्फोटक बरामद

    नक्सलियों की राजधानी कही जाती थी कर्रेगुट्टा
    करीब 900 मीटर ऊंची इस पहाड़ी में कई गुफाएं हैं। घने जंगल और ऊंचाई के कारण यह वर्षों तक नक्सलियों का सुरक्षित ठिकाना बना रहा। यही नहीं, यहां नक्सलियों ने कैंप और हथियार बनाने की इकाइयां भी चला रखी थीं। कर्रेगुट्टा छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा से जुड़ा इलाका है, इसलिए यह रणनीतिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।

    2004 में कांकेर में खुला था पहला कॉलेज
    नक्सली गतिविधियों से निपटने के लिए वर्ष 2004 में कांकेर जिले के जगदलपुर रोड पर काउंटर टेररिज्म एंड जंगल वारफेयर कॉलेज की स्थापना की गई थी। यह संस्थान देशभर में अपनी विशेष ट्रेनिंग पद्धति के लिए जाना जाता है। अब कर्रेगुट्टा में दूसरा कॉलेज खुलने से नक्सल उन्मूलन के प्रयासों को और मजबूती मिलेगी।

    Read Also-   अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर CAF जवान ने महिला की अस्मिता लूटी, पहुंचा सलाखों के पीछे

    स्थायी समाधान की ओर बड़ा कदम
    डिप्टी सीएम एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, कर्रेगुट्टा पहाड़ी नक्सलियों का सबसे सुरक्षित गढ़ रही है, लेकिन अब इसे स्थायी रूप से नक्सलमुक्त कर दिया गया है। यहां जंगल वारफेयर कॉलेज की स्थापना स्थायी समाधान और नक्सल उन्मूलन की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित होगा।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bijapur news bijapur news in hindi bijapur news latest bijapur news live news bijapur
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    नारायणपुर के साथ बीजापुर उप जेल का होगा उन्नयन, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

    राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला, कई जिलों के ASP-DSP बदले, देखें पूरी सूची…

    एक करोड़ के दुर्घटना बीमा दावे में कथित गड़बड़ी, पुलिस अधिकारी गिरफ्तार, अधिवक्ता की तलाश जारी

    राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘छात्रों की गूंज’ अभियान का विस्तार, छत्तीसगढ़ के चार संभागों में होंगे आयोजन

    छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश के आसार, कई जिलों में अलर्ट

    बस्तर पुलिस की सतर्कता से गांजा तस्करी विफल, 12.7 किलो गांजा बरामद

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.