स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का पांचवां और निर्णायक मुकाबला आज ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टीम में एक बदलाव किया है। तिलक वर्मा को आराम दिया गया है और उनकी जगह रिंकू सिंह को अंतिम एकादश में शामिल किया गया है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने पिछले मैच की प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है।
भारत के पास आज ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर लगातार तीसरी बार टी-20 सीरीज जीतने का मौका है। पांच मैचों की सीरीज में भारत 2-1 से आगे है, जबकि एक मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा था।
Read Also- IPL 2026 से पहले बिक सकती है RCB, यूनाइटेड स्पिरिट्स ने शुरू की टीम की समीक्षा
टीमें इस प्रकार हैं:
ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मिचेल ओवेन, मार्कस स्टोयनिस, ग्लेन मैक्सवेल, जैवियर बार्टलेट, बेन ड्वारशस, नाथन एलिस और एडम जम्पा।
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह।




