नई दिल्ली। भारत सरकार की तरफ से एक और चीनी ऐप पर एक्शन लिया है और उसे Play Store से रिमूव करने का आदेश जारी किया है. इस ऐप का नाम Ablo है. भारत सरकार सुरक्षा कारणों और दूसरी वजहों से पहले भी कई चीनी ऐप्स पर बैन लगा चुका है. Apple के ऐप स्टोर से Ablo ऐप को पहले ही हटा दिया जा चुका है. चीनी ऐप Ablo में भारत के जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को गलत तरीके से दिखाया गया. साथ ही लक्षद्वीप को भारत के मैप से पूरी तरह से गायब कर दिया.
नलजल योजना में अनिमितता: भाजपा जिलाध्यक्ष ने 4 मंडलो में 34 सदस्यीय जांच दल का किया गठन
सरकार ने भारत का गलत मैप दिखाने को लेकर यह एक्शन लिया है. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) और भारतीय सर्वेक्षण विभाग (Survey of India) ने इस ऐप के खिलाफ एक्शन लिया है. Ablo को बेल्जिमय बेस्ड कंपनी मैसिवमीडिया ने तैयार किया था और बाद में इसको Match Group ने एक्वायर कर लिया था. Ablo ऐप दुनियाभर के यूजर्स को एक दूसरे से कनेक्ट करने की सुविधा देता है. यहां आप अजनबी लोगों से भी कनेक्ट हो सकते हैं, उनसे वीडियो कॉल और मैसेज सेंड कर सकते हैं.
सीएम साय ने पहलगाम आतंकी हमले में रायपुर निवासी दिनेश मिरानिया के निधन पर जताया गहरा शोक
Ablo क्या करता था?
Ablo ऐप को प्ले स्टोर से हटाते समय उस पर 10 हजार डाउनलोड्स थे. यह संख्या कम थी, लेकिन ये एक्टिव यूजरबेस था. पहली बार नहीं है जब सरकार ने भारत का मैप गलत दिखाने पर किसी ऐप्स के खिलाफ एक्शन लिया है. 2023 में भी इस तरह की एक्टिविटी पर एक्शन लिया जा चुका है.




