महासमुंद। जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में आज से एक महीने पहले शिशुपाल पर्वत के नीचे एक युवती का शव पड़ा हुआ मिला था। शुरुआत में पुलिस को लगा कि महिला का पैर फिसल गया होगा, और वो नीचे गिर गई होगी। लेकिन जांच में अलग अलग तथ्य सामने आने लगे। कॉल डिटेल के जरिए पुलिस आरोपी तक पहुँची। पुलिस ने हत्या मामले में मृतिका के पति को गिरफ्तार किया है।
पहलगाम हमले के बाद केंद्र सरकार सख्त, छत्तीसगढ़ में पाकिस्तानी नागरिकों की निगरानी शुरू
जानकारी के मुताबिक 22 मार्च को बलौदा थाना में सुरेश कुम्हार नामक व्यक्ति ने सूचना दी कि वह शिशु पाल पर्वत पर पुजारीपाली के अजय बरिहा को देखने गया था जहां उसे एक युवती की लाश पड़ी हुई मिली।
छत्तीसगढ़ में ACB-EOW की बड़ी कार्रवाई: भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाले में 20 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग व पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए रायपुर के मेकाहारा भेज दिया। युवती की लाश लगभग 10-12 दिन पुरानी थी। बाद में 25 मार्च को चतुर्भुज मानिकपुरी ने युवती की पहचान खीरबाई मानिकपुरी के रूप में की।
फिलहाल पूछताछ में भोज राज ने कबूल किया कि उसने अपनी पत्नी के साथ वाद-विवाद के बाद उसे धक्का दे दिया, जिससे खीरबाई की मौत हो गई।




