Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार विक्रम यादव के इलाज पर सरकार की नजर, संस्कृति मंत्री ने दिए विशेष निर्देश

    July 21, 2026

    स्टेट जीएसटी की बड़ी कार्रवाई, 10 करोड़ की टैक्स चोरी मामले में स्टील कारोबारी गिरफ्तार

    July 21, 2026

    पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार विक्रम यादव के इलाज पर सरकार की नजर, संस्कृति मंत्री ने दिए विशेष निर्देश
    • स्टेट जीएसटी की बड़ी कार्रवाई, 10 करोड़ की टैक्स चोरी मामले में स्टील कारोबारी गिरफ्तार
    • पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • शिक्षा ही सफलता का मूल मंत्र है, कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे — मंत्री राजेश अग्रवाल
    • ACB/EOW में 10 DSP की पदस्थापना, गृह विभाग से प्रतिनियुक्ति पर भेजे गए अधिकारी
    • छत्तीसगढ़ में न्याय व्यवस्था होगी पूरी तरह डिजिटल, CCTNS की समीक्षा में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के बड़े निर्देश
    • दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की हिरासत का रायपुर में विरोध, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता
    • प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन पर सियासत, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, July 22
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » बस्तर में आदिवासियों की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला गरमाया, ग्रामीणों ने मोदकपाल थाने में की कार्रवाई की मांग

    बस्तर में आदिवासियों की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला गरमाया, ग्रामीणों ने मोदकपाल थाने में की कार्रवाई की मांग

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareDecember 9, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    बस्तर में आदिवासियों की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला गरमाया, ग्रामीणों ने मोदकपाल थाने में की कार्रवाई की मांग

    आशीष पदमवार. बीजापुर। बस्तर अंचल में आदिवासियों की जमीनों पर अवैध कब्जे और फर्जी खरीदी–बिक्री के एक और बड़े मामले ने तूल पकड़ लिया है। मंगलवार को संकनपल्ली गांव के दर्जनों आदिवासी ग्रामीण मोदकपाल थाना पहुंचे, जहां उन्होंने जगदलपुर के कुख्यात भू–माफिया कमलदेव झा और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि कमलदेव झा, भोला झा, प्रभाति झा, साकेत झा सहित कई लोगों ने राजस्व अधिकारियों से मिलीभगत कर कूट–रचित दस्तावेज तैयार किए और उन्हीं के आधार पर आदिवासियों की जमीन अपने नाम करा ली।

    ग्रामीणों के अनुसार, इस अवैध खेल में तत्कालीन पटवारी, तहसीलदार और उप–पंजीयक की भी भूमिका रही है। आरोप है कि इनके सहयोग से फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए और संकनपल्ली के आदिवासियों की जमीनें बिना जानकारी के झा परिवार के नाम दर्ज कर दी गईं। जबकि झा परिवार बस्तर के दंतेश्वरी वार्ड में निवासरत है, फिर भी संकनपल्ली की जमीन पर गैरकानूनी तरीके से खरीदी–बिक्री कर पट्टा प्राप्त कर लिया गया।

    Read Also-  नक्सल प्रभावित बीजापुर में बदलाव की नई बयार: आत्मसमर्पित माओवादियों का कौशल उन्नयन और ज्ञान की ओर अग्रसर कदम

    थाने में हंगामा, SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग
    मोदकपाल थाना पहुंचने के बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। उन्होंने सामूहिक आवेदन देकर धोखाधड़ी, जालसाजी, फर्जी दस्तावेज निर्माण सहित कई धाराओं में मामला दर्ज करने की मांग की। साथ ही एससी–एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की मांग भी की, क्योंकि मामला सीधे आदिवासी समाज की जमीन और अधिकारों से जुड़ा हुआ है। ग्रामीणों ने कहा— “हमारी पुश्तैनी जमीनें हमारे हाथों से छीनी जा रही हैं, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई जरूरी है।”

    “मेरी जमीन झा के नाम कैसे हो गई?”—पीड़ित बसवैया
    संकनपल्ली के बसवैया जव्वा ने बताया कि उन्हें इस पूरे खेल की जानकारी पटवारी से मिली, जिसने बताया कि उनकी पैतृक कृषि भूमि पर अचानक कमलदेव झा का नाम दर्ज कर दिया गया है और नक्शा कटवाने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। बसवैया ने कहा—
    “मैंने कभी जमीन नहीं बेची, न बेचने का इरादा था। फिर भी किसी सामान्य वर्ग के व्यक्ति के नाम मेरी जमीन दर्ज कर दी गई। यह हमारा जीवन है, इसे छीन लिया गया तो हम जिएंगे कैसे?” उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

    Read Also-  बस्तर रेंज आरक्षक भर्ती 2023-24 का परिणाम हुआ जारी, 1592 अभ्यर्थी हुए चयनित

    विधायक विक्रम मंडावी बोले—“बस्तर में जमीनों की लूट चिंताजनक”
    बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि बस्तर में लगातार आदिवासियों की जमीनों पर अवैध कब्जे और फर्जी खरीदी–बिक्री के मामले सामने आ रहे हैं, जो अत्यंत चिंता का विषय है। उन्होंने भू–माफियाओं व संबंधित अधिकारियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की ताकि ऐसे मामलों पर अंकुश लग सके।

    ग्रामीणों की चेतावनी—“कार्रवाई नहीं हुई तो करेंगे आंदोलन”
    ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि पुलिस जल्द कार्रवाई नहीं करती, तो वे जिला मुख्यालय तक पदयात्रा और बड़ा प्रदर्शन करेंगे। उनका कहना है कि यह केवल जमीन का मामला नहीं बल्कि अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bijapur news bijapur news bijapur Breaking bijapur news hindi bijapur news update cg bijapur news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    नारायणपुर के साथ बीजापुर उप जेल का होगा उन्नयन, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

    राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला, कई जिलों के ASP-DSP बदले, देखें पूरी सूची…

    एक करोड़ के दुर्घटना बीमा दावे में कथित गड़बड़ी, पुलिस अधिकारी गिरफ्तार, अधिवक्ता की तलाश जारी

    राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘छात्रों की गूंज’ अभियान का विस्तार, छत्तीसगढ़ के चार संभागों में होंगे आयोजन

    छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश के आसार, कई जिलों में अलर्ट

    बस्तर पुलिस की सतर्कता से गांजा तस्करी विफल, 12.7 किलो गांजा बरामद

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.