Raipur Breaking News: रायपुर नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे और 40 से अधिक पार्षदों ने महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाई। महापौर मीनल चौबे ने गंगा मैया से आशीर्वाद लेते हुए अपनी नई पारी की शुरुआत की। इस अवसर पर विधायक राजेश मूणत ने भी कुंभ स्नान किया और प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की।

Raipur Breaking News: नगर निगम रायपुर में ऐतिहासिक जनादेश मिलने के बाद मंगलवार को चार बसों में लगभग 150 लोग महाकुंभ के लिए रवाना हुए। इस समूह में महापौर मीनल चौबे, विधायक राजेश मूणत और 40 से अधिक नवनिर्वाचित भाजपा पार्षद शामिल थे।

Raipur Breaking News: महाकुंभ की यात्रा से लौटने के कुछ दिनों बाद रायपुर नगर निगम में महापौर मीनल चौबे सहित 70 वार्डों के पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के बड़े नेता भी शामिल हो सकते हैं। इस समारोह के दौरान सभापति का चुनाव भी होगा। बता दें कि रायपुर नगर निगम में 60 भाजपा, 7 कांग्रेस और 3 निर्दलीय पार्षद निर्वाचित हुए हैं।




