आशीष पदमवार@बीजापुर। रविवार को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान जवानों ने 13 माओवादियों को गिरफ्तार किया।इनमें से 7 माओवादियों की गिरफ्तारी उसूर थाना क्षेत्र से जबकि अन्य 6 की गिरफ्तारी बासागुड़ा थाना क्षेत्र से की गई।
इटारसी में अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस में लगी आग, अधिकारियों ने जले हुए कोच को अलग कर ट्रेन रवाना की
डिप्टी एसपी घनश्याम कावड़े ने बताया कि जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत् थाना उसूर , कोबरा 201, 205, 206, 210 एवं केरिपु 196 बटालियन की संयुक्त टीम टेकमेटला की ओर निकली थी। अभियान के दौरान 7 माओवादियों को पकड़ा गया। पकड़े गये माओवादियों के कब्जे से विस्फोटक, टिफिन बम, कार्डेक्स वायर, इलेक्ट्रिक वायर बरामद किया गया।
पकड़े गए माओवादी
1. बामन माड़वी (गलगम आरपीसी डीएकेएमएस सदस्य)
2. सोढ़ी हिड़मा (मारूड़बाका आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सेक्शन कमाण्डर)
3. बारसे अंदा (गलगम आरपीसी सीएनएम सदस्य)
4. बारसे हड़मा (गलगम आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य)
5. देवेन्द्र रवा (गलगम आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य)
6. इरपा अर्जुन (संघम सदस्य)
7. सुक्का ओयाम (मारूड़बाका आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य)
डिप्टी एसपी घनश्याम कावड़े ने बताया की कार्यवाही थाना बासागुड़ा क्षेत्रान्तर्गत थाना बासागुड़ा एवं कोबरा 210 की संयुक्त टीम द्वारा पोलमपल्ली और टेकमेटला के जंगल में हुई जहाँ पुतकेल के ग्रामीण दिनेश पुजारी एवं मारूड़बाका पीडीएस दुकान के संचालक तिरूपति भण्डारी की हत्या में शामिल 06 माओवादियों को पकड़ा गया।
पकड़े गए माओवादी
1. कोसा ऊर्फ जागेश कुंजाम (गलगम आरपीसी डीएकेएमएस अध्यक्ष)
2. कोसा माड़वी ऊर्फ बोल्ली (गलगम आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य)
3. बण्डी माडवी ऊर्फ राजेश (गलगम आरपीसी सीएनएम सदस्य)
4. देवा मुचाकी (ग्राम टेकमेटला डीएकेएमएस उपाध्यक्ष)
5. माड़वी जोगा
6. देवा मुचाकी (गलगम आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य)
पकड़े गये सभी माओवादियों के विरूद्ध थाना उसूर एवं बासागुड़ा में वैधानिक कार्यवाही उपरान्त न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया है।




