जांजगीर-चांपा। मनका दाई मंदिर को आरोपियों ने पांचवी बार निशाना बनाया है। शुक्रवार रात अज्ञात आरोपियों ने मंदिर का द्वार खोल कर दान पेटियों से माता के श्रृंगार की चोरी की है। आज सुबह मंदिर में आरती करने गए पुजारी और ट्रस्ट के सदस्यों को मंदिर का दरवाजा खुला और सामान बिखरा मिला।
जानकारी के मुताबिक मनका दाई ट्रस्ट ने मंदिर की निगरानी के लिए दर्जन भर सीसीटीवी लगाए गए हैं. सीसीटीवी निगरानी के साथ चौकीदार की भी नियुक्ति की गई है। सिटी कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक किया है। पांच संदिग्ध व्यक्ति कैमरा में कैद हुए हैं। यह सभी चेहरे को गमछा से बांधे हुए हैं और मंदिर के दान पेटी को उठाकर ले जाते दिख रहे हैं। पुलिस डॉग स्क्वायड के साथ ही फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की मदद ले रही है. मोबाइल टावर लोकेशन की तलाश की जा रही है। खोखरा मनका दाई मंदिर में पांच बार चोरी की घटना हो चुकी है। पुलिस ने मामले की जाँच के लिए डॉग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट के साथ अन्य जाँच शुरू कर दी है, साथ ही मौके पर मोबाईल टावर के भी लोकेशन की तलाश की जा रही है, मंदिर से बडी दानपेटी के साथ 6 छोटे दान पेटी, और मनका माता के श्रृंगार के आभूषण की चोरी हुई है। जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।




