धमतरी। प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान आज पूरा हुआ। मतदान 53 ब्लाकों में हुआ। इस बीच धमतरी के ग्राम कलारतराई से दुखद खबर सामने आ रही है।
मतदान स्थल पर मचा हड़कंप, वोट डालने पहुंचा बुजुर्ग गस्त खाकर गिरा, हुई मौत
यहां वोटिंग के लिए लाइन में खड़े 85 वर्षीय बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड 15 निवासी हिंछाराम साहू के रूप में हुई हैं। जो कि पर्ची लेकर मतदान के लिए बाकियों की तरह कतार में खड़े थे।
तभी अचानक बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।




