Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, April 23
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » सीएम साय की कैबिनेट बैठक में इन प्रस्तावों को मिली हरी झंडी, पढ़ें पूरी खबर….

    सीएम साय की कैबिनेट बैठक में इन प्रस्तावों को मिली हरी झंडी, पढ़ें पूरी खबर….

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 30, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    साय सरकार की कैबिनेट बैठक में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय

    रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में राज्य मंत्रिपरिषद की 30वीं बैठक आयोजित की गई। मानसून सत्र से पहले हुई इस महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक में राज्य के समग्र विकास, किसानों की समृद्धि, औद्योगिक प्रगति और कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने से जुड़े कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए।

    कृषकों को मिली बड़ी राहत: उन्नति योजना का विस्तार
    सरकार ने कृषक उन्नति योजना के तहत बड़ा निर्णय लेते हुए इसके दायरे को व्यापक बना दिया है। अब तक यह योजना केवल धान उत्पादक किसानों तक सीमित थी, लेकिन अब इसे दलहन, तिलहन और मक्का जैसी वैकल्पिक फसलें उगाने वाले किसानों के लिए भी लागू किया गया है।
    खरीफ 2024 में जिन किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान बेचा है, अगर वे खरीफ 2025 में धान की जगह अन्य फसलें बोते हैं, तो उन्हें भी आदान सहायता राशि दी जाएगी। इससे फसल विविधीकरण को बढ़ावा मिलेगा और किसानों की आमदनी में वृद्धि होगी।

    Read Also-  अमिताभ जैन रहेंगे छत्तीसगढ़ के चीफ सिकरेट्री, केंद्र से सेवा विस्तार को मिली मंजूरी

    छत्तीसगढ़ पेंशन फंड को मंजूरी: कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित आधार
    राज्य सरकार ने सेवानिवृत्ति के बाद कर्मचारियों को समय पर पेंशन भुगतान सुनिश्चित करने के लिए छत्तीसगढ़ पेंशन फंड की स्थापना को मंजूरी दी है। इसके प्रबंधन और नियमन हेतु पेंशन फंड विधेयक-2025 के प्रारूप को स्वीकृति दी गई है। यह फंड भविष्य में वित्तीय स्थिरता बनाए रखने में सहायक होगा।

    ग्रोथ एंड स्टेबिलिटी फंड: आर्थिक झटकों से सुरक्षा की तैयारी
    राज्य की दीर्घकालिक आर्थिक विकास रणनीति के तहत छत्तीसगढ़ ग्रोथ एंड स्टेबिलिटी फंड के गठन का भी फैसला लिया गया है। इससे राज्य को राजस्व में असामान्य उतार-चढ़ाव और आर्थिक मंदी जैसी स्थितियों में आवश्यक वित्तीय सुरक्षा प्रदान की जा सकेगी।

    Read Also-  अब अनिवार्य होगी 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा: निजी स्कूलों को इस बार नहीं मिलेगी छूट

    लॉजिस्टिक पॉलिसी-2025: छत्तीसगढ़ बनेगा राष्ट्रीय लॉजिस्टिक हब
    कैबिनेट ने छत्तीसगढ़ लॉजिस्टिक पॉलिसी-2025 को मंजूरी देकर राज्य के औद्योगिक और व्यापारिक विकास को नई दिशा दी है। यह नीति राज्य को लॉजिस्टिक्स और ई-कॉमर्स का प्रमुख केंद्र बनाएगी।
    ड्राई पोर्ट, इनलैंड कंटेनर डिपो, और आधुनिक वेयरहाउस की स्थापना को बढ़ावा मिलेगा। इससे MSMEs, स्थानीय उत्पादक, वनोपज व्यवसायी और किसान वैश्विक बाजारों तक अपनी पहुंच बना सकेंगे। युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

    जन विश्वास विधेयक-2025: कानूनों में सुधार से बढ़ेगी सहजता
    कैबिनेट ने छत्तीसगढ़ जन विश्वास (प्रावधानों का संशोधन) विधेयक-2025 के प्रारूप को स्वीकृति दी है। इसके तहत राज्य के कुछ पुराने कानूनों के दंडात्मक प्रावधानों को हटाया जाएगा जिससे व्यापार और आम जीवन में अनावश्यक जटिलताओं की समाप्ति होगी।
    इस कदम से न्यायालयों में लंबित मामलों में कमी आएगी और नागरिकों को व्यावसायिक कार्यों में अधिक सुविधा मिलेगी।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के खिलाफ EOW ने दाखिल किया चौथा पूरक चालान

    पुरानी इमारतों का होगा पुनर्विकास, 7 योजनाएं स्वीकृत
    राज्य सरकार ने रिडेवलपमेंट योजना के तहत रायपुर, राजनांदगांव, जगदलपुर, कांकेर, महासमुंद और कोरबा में स्थित जर्जर सरकारी भवनों और अनुपयोगी भूमि का पुनर्विकास करने हेतु 7 परियोजनाओं को स्वीकृति दी है। इससे शहरी विकास को गति मिलेगी और अचल संपत्तियों का बेहतर उपयोग संभव होगा।

    पदोन्नति नियमों में अस्थायी राहत
    वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग में रिकॉर्ड कीपर/पंजीयन लिपिक से उप पंजीयक पद पर पदोन्नति हेतु न्यूनतम सेवा अवधि को एक बार के लिए 5 वर्ष से घटाकर 2 वर्ष कर दिया गया है। इससे योग्य कर्मचारियों को शीघ्र पदोन्नति का अवसर मिलेगा।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cm sai cabinet meeting cm sai cabinet meeting decisions cm vishnu deo sai cabinet meeting sai cabinet meeting sai cabinet meeting news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा

    मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.