मुंगेली। जिले में पुलिसिंग व्यवस्था पर अब सवाल उठने लगे हैं और चोरों को पुलिस का भी डर नहीं रह गया है। थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर लाखों की चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने सुने मकान को निशाना बनाया। जब परिवार के एक भी सदस्य घर में नहीं थे, तब चोरों ने घर का ताला तोड़कर लाखों का माल ले उड़े। जब परिवार के सदस्य वापस लौटे तो उन्हे चोरी की जानकारी हुई। जिसके यहां चोरी हुई सेवानिवृत्त शिक्षक है। असगर अली के यहां से
17 लाख 50 हजार नकदी रकम सहित 5 लाख 50 हजार रुपयों के सोने की चोरी, सेवा निवृत्त शिक्षक असगर अली के यहां 23 लाख रुपयों की चोरी हुई है। यह मामला लोरमी थाना क्षेत्र का है।
क्या है मामला
यह मामला लोरमी थाना क्षेत्र का है, जहां थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर बड़ी चोरी हुई है. बताया जा रहा है कि चोरों ने जिस घर में धावा बोला है वह सेवा निवृत्त शिक्षक असगर अली का है. चोरों ने उस वक्त घर में सेंधमारी की है, जब घर मे कोई नहीं था. फिलहाल रिटायर्ड शिक्षक परिवार समेत कहां गया था. खबर लिखे जाने तक जानकारी नहीं मिल पाई है. पुलिस के मुताबिक चोरों ने 17 लाख 50 हजार और 5 लाख 50 हजार के जेवर समेत कुल 23 लाख की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज के अलावा परिजनों से भी पूछताछ शुरू कर दी है.




