रायपुर। रायपुर पुलिस ने कुख्यात सूदखोर वीरेंद्र और रोहित तोमर की गिरफ्तारी में मदद करने वाले को 5 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है। यह घोषणा रायपुर के एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने की। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी समाज के लिए खतरनाक हैं और भविष्य में कोई भी गंभीर अपराध कर सकते हैं, इसलिए इनकी गिरफ्तारी बेहद जरूरी है।
Read Also- हास्य कवि पद्मश्री सुरेंद्र दुबे पंचतत्व में विलीन, बेटे अभिषेक दुबे ने दी मुखाग्नि, मारवाड़ी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार
मिली जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपी बीते 21 दिनों से फरार हैं और पुलिस को उनकी कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है। आरोपियों ने अपने मोबाइल फोन भी बंद कर दिए हैं ताकि उनकी लोकेशन ट्रेस न हो सके। रायपुर पुलिस की 2 से 3 टीमें उत्तर प्रदेश और राजस्थान में आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और छत्तीसगढ़ ऋण संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
Read Also- राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में आया नया मोड़: मजिस्ट्रेट के सामने पलटे आकाश और आनंद, मेघालय SIT का दावा- हमारे पास हैं सबूत
विस्टो फाइनेंस ग्रुप से जुड़ी है वसूली की साजिश
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने ‘विस्टो फाइनेंस’ के नाम से एक ग्रुप बनाया था, जिसके जरिये अवैध रूप से वसूली की जाती थी। इस ग्रुप का संचालन वसूली मैनेजर बंटी सहारे करता था, जो पूरे वित्तीय लेन-देन और रिकॉर्ड की निगरानी करता था। अब तक इस मामले में एक महिला समेत कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि मुख्य आरोपी वीरेंद्र और रोहित तोमर अब भी फरार हैं।




