Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    नवा रायपुर में NMIMS का बनेगा KG से PG तक कैंपस, शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात

    September 8, 2026

    CM साय ने डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात, राजनांदगांव के फर्टिलाइजर प्लांट और EMC 2.0 पर हुई चर्चा

    September 8, 2026

    छत्तीसगढ़ में 17 सितंबर से ‘सेवा संकल्प अभियान’, PM मोदी की दीर्घायु के लिए जलेंगे 36 लाख दीये

    September 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नवा रायपुर में NMIMS का बनेगा KG से PG तक कैंपस, शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात
    • CM साय ने डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात, राजनांदगांव के फर्टिलाइजर प्लांट और EMC 2.0 पर हुई चर्चा
    • छत्तीसगढ़ में 17 सितंबर से ‘सेवा संकल्प अभियान’, PM मोदी की दीर्घायु के लिए जलेंगे 36 लाख दीये
    • शेयर ट्रेडिंग में ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर 25 लाख की ठगी का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
    • CM डॉ. मोहन यादव की शराफ ग्रुप से अहम मुलाकात, MP में 250-450 करोड़ निवेश प्रस्ताव पर चर्चा
    • धमतरी में भैंस तस्करी का खुलासा, पिकअप पलटने से खुला राज; 5 भैंस बरामद, 3 गिरफ्तार
    • एकलव्य विद्यालय की व्यवस्थाओं पर CM साय सख्त, तत्काल समस्याएं दूर करने के दिए निर्देश
    • छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की पहल, राज्यपाल ने समिति गठन का दिया आश्वासन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, September 8
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में आया नया मोड़: मजिस्ट्रेट के सामने पलटे आकाश और आनंद, मेघालय SIT का दावा- हमारे पास हैं सबूत

    राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में आया नया मोड़: मजिस्ट्रेट के सामने पलटे आकाश और आनंद, मेघालय SIT का दावा- हमारे पास हैं सबूत

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 27, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    Raja Raghuvanshi murder case
    Raja Raghuvanshi murder case

    इंदौर। Raja Raghuvanshi murder case: चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक नया मोड़ आ गया है। इस मामले में गिरफ्तार किए गए दो प्रमुख आरोपी आकाश और आनंद ने मजिस्ट्रेट के समक्ष अपना अपराध कबूल करने से इनकार कर दिया है। इससे पहले मेघालय पुलिस का दावा था कि सभी आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

    हालांकि, अब पुलिस के इस दावे पर सवाल खड़े हो गए हैं। दोनों आरोपियों को शिलॉन्ग में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां उन्होंने चुप रहने के अपने कानूनी अधिकार का प्रयोग करते हुए कोई बयान देने से इनकार कर दिया। मेघालय एसआईटी के प्रमुख और शिलॉन्ग के पुलिस अधीक्षक हर्बर्ट पिनियाड खारकोंगोर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बाकी आरोपियों को मजिस्ट्रेट के सामने नहीं लाया गया था।

    Read Also-  दुनिया की सबसे तीखी करी खाने की चुनौती, युवक की हालत बिगड़ी, अस्पताल पहुंचा

    एसआईटी का दावा-  हमारे पास पुख्ता सबूत
    Raja Raghuvanshi murder case: बयान न देने के बावजूद पुलिस का कहना है कि उनके पास आकाश और आनंद के खिलाफ पर्याप्त भौतिक साक्ष्य मौजूद हैं। खारकोंगोर ने कहा कि एसआईटी ने जांच की शुरुआत से ही मजबूत और कानूनी रूप से मान्य सबूत जुटाए हैं, जिनके आधार पर आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस के सामने दिया गया कबूलनामा अदालत में वैधानिक साक्ष्य नहीं होता, लेकिन भौतिक साक्ष्य बेहद महत्वपूर्ण होते हैं।

    क्या सोनम को मिलेगी राहत?
    इस घटनाक्रम के बाद एक बड़ा सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या अब मुख्य आरोपी मानी जा रही सोनम को कानूनी राहत मिल सकती है, क्योंकि आरोपी अपने बयान से मुकर गए हैं। हालांकि, एसआईटी के दावों से ऐसा नहीं लगता कि सोनम को फिलहाल राहत मिल पाएगी।

    Read Also-  अहमदाबाद रथयात्रा में बेकाबू हुए हाथी, बड़ी दुर्घटना टली; सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    कानूनी प्रक्रिया में मजिस्ट्रेट बयान की अहमियत
    Raja Raghuvanshi murder case: भारतीय न्याय संहिता (BNSS) की धारा 180 के तहत पुलिस के सामने दिए गए बयान जांच में सहायक माने जाते हैं, लेकिन केवल धारा 183 के अंतर्गत मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज बयान ही अदालत में वैधानिक साक्ष्य के रूप में मान्य होते हैं। फिलहाल एसआईटी फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जो इस मामले की जांच की दिशा को और स्पष्ट कर सकती है।

    जांच जारी, आगे की कार्रवाई पर सबकी नजर
    Raja Raghuvanshi murder case: राजा रघुवंशी हत्याकांड में पुलिस की जांच लगातार जारी है। अब सभी की निगाहें इस पर टिकी हैं कि एसआईटी कब और किन धाराओं के तहत आरोप पत्र दाखिल करती है। मजिस्ट्रेट के सामने आरोपियों के बयान से मुकरने के बाद केस में कानूनी लड़ाई और भी दिलचस्प हो गई है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    raja raghuvanshi case raja raghuvanshi murder raja raghuvanshi murder case raja raghuvanshi murder case update sonam raghuvanshi
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    कोर्ट की कार्यवाही की रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर अपलोड करने पर रोक, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किए अंतरिम निर्देश

    दुबई दौरे पर CM डॉ. मोहन यादव, MP में निवेश के लिए वैश्विक निवेशकों को दिया न्योता

    11 साल बाद झीरम कांड में आया फैसला, NIA कोर्ट ने 10 आरोपियों को दोषी माना

    भारत को मिली पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, 2027 में होगा T20I का रोमांच

    विधायक पुरंदर मिश्रा का राहुल गांधी पर विवादित बयान, बोले- ‘सुबह ब्रश करेंगे तो बोली में आएगी शुद्धता’

    क्रिकेटर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, हाई कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने की कार्रवाई

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.