Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    नौगई तिहरे हत्याकांड पर गरमाई सियासत, मंत्री रामविचार नेताम ने परिजनों से की मुलाकात

    June 22, 2026

    नौवीं में दाखिले की जद्दोजहद ने तोड़ दिया हौसला, छात्र ने पी लिया कीटनाशक

    June 22, 2026

    घर की बाड़ी में घुसा तेंदुआ, पूरे गांव में दहशत; रेस्क्यू टीम मौके पर रवाना

    June 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नौगई तिहरे हत्याकांड पर गरमाई सियासत, मंत्री रामविचार नेताम ने परिजनों से की मुलाकात
    • नौवीं में दाखिले की जद्दोजहद ने तोड़ दिया हौसला, छात्र ने पी लिया कीटनाशक
    • घर की बाड़ी में घुसा तेंदुआ, पूरे गांव में दहशत; रेस्क्यू टीम मौके पर रवाना
    • रायपुर में युवक की बेरहमी से हत्या, सिर और चेहरा कुचलकर शव सुनसान इलाके में फेंका
    • सूनी गोद भरने के लिए एक माह के मासूम का अपहरण, तंत्र-मंत्र से इलाज का दिया झांसा
    • राजस्व मंत्री के गृह जिले में महिला राजस्व अधिकारी ने की रिश्वत की मांग, किसान ने खाई जहर
    • आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं
    • दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, June 23
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » दुनिया की सबसे तीखी करी खाने की चुनौती, युवक की हालत बिगड़ी, अस्पताल पहुंचा

    दुनिया की सबसे तीखी करी खाने की चुनौती, युवक की हालत बिगड़ी, अस्पताल पहुंचा

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 27, 2025 trending No Comments2 Mins Read

    लंदन: ब्रिक लेन स्थित ‘बंगाल विलेज’ नामक एक लोकप्रिय रेस्टोरेंट इन दिनों अपनी खास डिश के कारण सुर्खियों में है। इस रेस्टोरेंट में दुनिया की सबसे तीखी करी परोसे जाने का दावा किया गया है। रेस्टोरेंट प्रबंधन इस व्यंजन को खाने की चुनौती देता है, लेकिन साथ ही चेतावनी भी देता है कि यह करी बेहद तीखी और खतरनाक हो सकती है। इसे खाने के बाद यदि किसी को कोई स्वास्थ्य समस्या होती है, तो उसकी जिम्मेदारी रेस्टोरेंट की नहीं होगी।

    अहमदाबाद रथयात्रा में बेकाबू हुए हाथी, बड़ी दुर्घटना टली; सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    करी की कीमत लगभग 21.95 पाउंड (करीब 2500 रुपये) है। रेस्टोरेंट की खास पेशकश यह है कि यदि कोई ग्राहक इस तीखी करी को मात्र 15 मिनट में खत्म कर लेता है, तो उसे और उसकी टेबल पर बैठे सभी लोगों को मुफ्त भोजन दिया जाता है। इसी ऑफर और चुनौती को स्वीकार करने के लिए डैनियल नामक एक युवक रेस्टोरेंट पहुंचा।

    सीएम विष्णुदेव साय भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में होंगे शामिल, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं…

    हालांकि, यह चुनौती उसके लिए भारी पड़ गई। जैसे ही उसने करी का पहला निवाला मुंह में डाला, उसकी हालत बिगड़ने लगी। कुछ ही देर में वह पसीने-पसीने हो गया और उलझन महसूस करने लगा। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि उसे तुरंत मेडिकल इमरजेंसी में अस्पताल ले जाना पड़ा।

    इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें डैनियल को फुटपाथ पर गिरते और तड़पते हुए देखा जा सकता है। रेस्टोरेंट की वेबसाइट पर पहले से ही एक डिस्क्लेमर जारी है कि यह डिश बेहद तीखी है और इसे खाने के बाद किसी भी प्रकार की शारीरिक प्रतिक्रिया के लिए ग्राहक स्वयं जिम्मेदार होगा।

    यह घटना सोशल मीडिया पर बहस का विषय बन गई है। कुछ लोग इसे मनोरंजन और बहादुरी की कोशिश बता रहे हैं, तो कुछ रेस्टोरेंट के इस खतरनाक चैलेंज पर सवाल उठा रहे हैं। हालांकि, रेस्टोरेंट प्रबंधन का कहना है कि यह चैलेंज पूरी तरह स्वैच्छिक है और स्पष्ट चेतावनी के साथ परोसा जाता है।

    फिलहाल, डैनियल खतरे से बाहर है, लेकिन यह घटना तीखे भोजन के दीवानों के लिए एक चेतावनी बन गई है कि स्वाद के चक्कर में सेहत से समझौता न करें।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    WhatsApp होगा ‘Premium’: पैसे देकर मिलेंगे धांसू स्टिकर्स और एक्स्ट्रा फीचर्स!

    “कोर्ट में खुला शराब स्कैम का ब्लूप्रिंट: 3,074 करोड़ के आबकारी घोटाले में चैतन्य बघेल पर आठवां चार्जशीट, सिंडिकेट से निवेश तक पूरी चेन उजागर”

    महादेव सट्टा मामले में ED का सबसे बड़ा एक्शन, 91.82 करोड़ की संपत्ति अटैच

    IPHL की उपलब्धि, स्वास्थ्य प्रणाली की कसौटी: रायपुर प्रयोगशाला ने हासिल किया NQAS प्रमाणन

    नक्सल अभियान के साये में बर्बरता: कांकेर में आदिवासी युवक से अमानवीय मारपीट

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.