नारायणपुर। जिले में तीन नक्सलियों ने गिरफ्तार किया है। तीनों को जंगल में घेराबंदी कर पकड़ा गया है। गिरफ्तार नक्सली संगठन में सक्रिय सहयोगी के रूप में कार्यरत थे। ये मामला कोहकामेटा थाना क्षेत्र का है. गिरफ्तार किए गए नक्सलियों के खिलाफ थाना कोहकामेटा में 191(2), 191(3), 190, 61(2), 111(2)(ख), 103 बीएनएस 25, 27 आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
गौरतलब है कि थाना कोहकामेटा क्षेत्रान्तर्गत 17 अक्टूबर 2024 को डीआरजी, एसटीएफ और आईटीबीपी, बीएसएफ की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर ग्राम धुरबेड़ा, गुमरका, कोडलियार और आसपास क्षेत्र में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर रवाना हुए थे.
इस दौरान कोडलियार जंगल पहाड़ में सर्चिग के दौरान नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने और हथियार लुटने के नीयत से फायरिंग कर घटना को अंजाम दिया गया. गिरफ्तार माओवादी-आयतु राम उसेण्डी, धोबा वड़दा और धोबा राम घटना में शामिल रहे. घटना में आईटीबीपी के आर. पवार अमर शमराव एवं आर. के.के. राजेश शहीद हुए थे. वहीं आर. 693 अनिल कुंजाम व बस्तर फॉईटर आर. 1058 अरविंद सर्पे घायल थे।




